Citroen eC3: कम समय में चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार मार्केट में अधिक डिमांड पर हैं। ऐसी ही एक कार है जो 11.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 320 km तक चलती है। दरअसल, हम बात कर रहे है Citroen eC3 की। इस कार में लग्जरी एसयूवी के एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
आते हैं 9 डुअल टोन कलर
इस स्टाइलिश कार में चार मोनोटोन कलर और 9 डुअल टोन कलर ऑफर किए जा रहे हैं। कार में दमदार 29.2 kWh की बैटरी मिलती है, जो इसे हाई स्पीड कार बनाती है। कार का टॉप मॉडल 12.76 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार में कीलेस एंट्री जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह मिड सेगमेंट की अट्रैक्टिव लुक्स वाली कार है।
170 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस
इस क्यूट कार में 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिससे इसे मोड़ने के लिए अधिक जगह नहीं चाहिए। कार की लंबाई 3981 mm की है। इसकी चौड़ाई 1733 mm की है। कार में 2540 mm का व्हील बेस दिया गया है। इसमें ड्राइवर सीट की हाइट ऊपर-नीचे करने का ऑप्शन मिलता है।
दो अलग-अलग वेरिएंट
कार में दो वेरिएंट Live और Feel हैं। इस कार को डीसी फास्ट चार्जर से महज 57 मिनट में फुल चार्ज किया जा रहा है। इस कार में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग दिए गए हैं। यह 5 सीटर फैमिली कार है। इस कार में 10.2 इंच का एलीट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाता है।
315 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन मिलते हैं। कार में 315 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। कार में मैनुअल एसी और ABS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। कार में 57PS की पावर और इसमें 143 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। सामान्य चार्जर से यह कार 10.30 घंटे में चार्ज होती है।
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
20 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
21 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
23 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 days agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines