Citroën C3: नए लैटिन एनसीएपी क्रैश टेस्ट में Citroen C3 को 0-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। ब्राजील में निर्मित सिट्रोएन सी 3 कंपनी की एंट्री-लेवल हैचबैक कार है। जानकारी के अनुसार कार का ब्राज़ील-स्पेक मॉडल भारत-स्पेक C3 के लगभग समान है और दोनों एक ही प्लेटफार्म पर निर्मित हैं।

7-सीटर फैमिली कार 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिट्रोएन Citroën C3 को क्रैश टेस्टिंग में एडल्ट पैसेंजर सेफ्टी के लिए 12.21 नंबर, चाइल्ड सेफ्टी के लिए 5.93 और पैदल यात्री सुरक्षा के लिए 23.88 नंबर मिले हैं। जानकारी के अनुसार हाल ही में कंपनी Citroen C3 Aircross SUV 7-सीटर से पर्दा उठाया था।

विज्ञापन

तीसरी रो में बैठे लोगों के लिए रूफ माउंटेड एसी वेंट

कंपनी की नई कार में में ब्लोअर कंट्रोल के साथ दूसरी और तीसरी रो में बैठे लोगों के लिए रूफ माउंटेड एसी वेंट होंगे। जबकि तीसरी रो के लोगों के लिए यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। यह कार 2023 के अंत से पहले बाजार में उपलब्ध होगी।

6 एयरबैग और स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम

Citroen C3 Aircross SUV की लंबाई लगभग 4.3 मीटर है और ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम, पार्किंग सेंसर के साथ एक रियर व्यू कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) के साथ ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) मिल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ