Electric Citroen C3: लगातार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के चलते ज्यादातर कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को पेश कर रही है। अब इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए Citroen कंपनी भी अपनी इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है। कुछ ही समय पहले Citroen कंपनी ने भारत में अपनी पेट्रोल इंजन पर आधारित नई कार Citroen C3 को पेश किया था और अब मिली जानकारी के मुताबिक Citroen C3 इलेक्ट्रिक कार का वर्जन लाने के लिए पूरी तरह तैयार है, खबरों के मुताबिक कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वर्जन को दिसंबर 2022 तक लॉन्च कर सकती है, तो चलिए जानते है आने वाली इस कार की खासयितों के बारें में-
Electric Citroen C3: Features
मिली जानकारी के मुताबिक इस कार को सिट्रोएन के मॉड्यूलर सीएमपी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है वैसे इसके अंदर के बैटरी पैक की कोई भी ठोस जानकारी नहीं मिली है। खबरों के मुताबिक सिंगल चार्ज में यह कार लगभग 350 किमी की रेंज देगी। साथ ही इस कार में कई हाईटेक फीचर्स भी शामिल होगें। कंपनी C3 इलेक्ट्रिक कार को प्रीमियम कार के तौर पर बाजार में उतारेगी। इस कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटोमैटिक एसी, रियर वाइपर, क्रूज कंट्रोल, वॉशर, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल बाहरी शीशे, रियर डिफॉगर आदि दिए जाएंगे। खबरों के मुताबिक इस कार की लुक में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके अन्य फीचर्स में कनेक्टेड कार टेक फीचर, वायरलेस मोबाइल फोन चार्जिंग, एंड्रॉयड ऑटो, 10 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ और एपल कारप्ले भी शामिल है।
Electric Citroen C3: Price
खबरों के मुताबिक आने वाली Electric Citroen C3 के इलेक्ट्रिक वर्जन की संभावित कीमत 10 से 12 लाख रुपये के एक्स-शोरूम कीमत पर आ सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि इस कार को अगले साल के शुरुआती महीनों में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक कार का सीधे-सीधे मुकाबला Tata Tigor EV और MG ZS EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines