Citroen C3 CNG: भारत में मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स की CNG कारों की डिमांड सबसे ज्यादा है। इन्हीं दोनों कंपनियों के पास सबसे ज्यादा CNG मॉडल भी हैं। जबकि हुंडई के पास बहुत ज्यादा CNG मॉडल नहीं हैं। देश में CNG कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब Citroen ने अपनी एंट्री लेवल कार C3 को CNG किट के साथ पेश किया है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी, डीलर-लेवल CNG किट ऑफर कर रही है, और जिसके लिए ग्राहकों से 93,000 रुपये चार्ज किये जाएंगे। CNG किट की कीमत काफी ज्यादा है जिसकी वजह से Citroen C3 वैल्यू फॉर मनी साबित नहीं हो पाती है। कंपनी को समझना होगा कि एक तो वैसे ही भारत में इनकी कारों की बिक्री बेहद खराब है और ऊपर से अगर मॉडल भी किफायती नहीं हुए तो सेल में दिक्कत आ सकती है।
कीमत और वैरिएंट
Citroen C3 CNG की एक्स-शो रूम कीमत 7.16 लाख रुपये से लेकर 9.24 लाख रुपये तक जाती है। इसे चार वेरिएंट लाइव, फील, फील (O) और शाइन में लेकर आया गया है। इसपर भी C3 की तरह ही 3 साल/1 लाख किलोमीटर की वारंटी मिल रही है। Citroen C3 डिजाइन और स्पेस के मामले में काफी बेहतर कार है, लेकिन इसमें क्वालिटी औसत नजर आती है।
इंजन और माइलेज
Citroen C3 CNG में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया है, जो पेट्रोल पर चलने पर 82 hp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। एक किलो CNG में यह कर 28km तक का माइलेज ऑफर करेगी। लेकिन CNG मॉडल में टॉर्क कितना मिलेगा ? इस बारे में अभी तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन कंपनी ने इसके रियर सस्पेंशन को अपग्रेड करके पहले से बेहतर बनाया गया है, ताकि राइड क्वालिटी बेहतर हो ।
Citroen C3 CNG में मिलेंगे ये फीचर्स
इस कार में आसानी से पेट्रोल और CNG के बीच स्विच करने की सुविधा मिलती है। यह फैक्ट्री-इंजीनियर कैलिब्रेशन 2.66 रुपये प्रति किमी की रनिंग लागत के साथ ऑप्शनल फ्यूल के इस्तेमाल के साथ ही बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है। कंपनी को उम्मीद है कि Citroen C3 CNG ग्राहकों को पसंद आएगी। माइलेज के मामले में यह कार मारुति से लेकर टाटा की CNG करों को कड़ी टक्कर दे सकती है। अब ग्राहकों को यह कार कितना पांड आती है? यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा।
यह भी पढ़ें: 2.50 लाख लोगों ने खरीदी Mahindra की ये SUV, बिक्री में तोड़े सारे रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
3 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
4 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
6 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
8 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
10 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines