Citroen C3 बनी '2023 World Urban Car', खिताब पाने वाली Made in India की पहली कार, जानें फीचर्स
Edited By Amit Kasana

citroen c3
Edited By Amit Kasana

citroen c3
Citroen Cars: Citroen C3 को हाल ही में ‘2023 World Urban Car’ का खिताब दिया गया है। इससे पता लगता है कि दुनिया भर के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए यह कार बेस्ट है। बता दें फरवरी 2023 में कंपनी ने Citroen eC3 लॉन्च की थी। यह EV हैचबैक कार है। यह कार महज 6.8 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है।
यह खिताब इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्याेंकि वर्ल्ड लेवल पर खिताब पाने वाली Made in India की यह पहली कार है। जानकारी के अनुसार न्यूयॉर्क में 19वें वर्ल्ड कार अवॉर्ड्स में Citroen C3 को यह खिताब दिया गया। गौरतलब है कि Citroen eC3 एक बार में फुल चार्ज होने पर 320 KM तक चलती है।
Citroen eC3 11.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम, दिल्ली) में मिल रही है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट Feel (Dual tone Vibe pack) 12.43 lakh रुपये में उपलब्ध है। Citroen eC3 में कंपनी ने 29.2 kWh क्षमता वाली दमदार बैटरी पैक दिया है। इसकी फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 56 बीएचपी की पावर जनरेट करती है। इसके अलावा बैटरी 143 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: