Citroen C3 Aircross: फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन इंडियन कार मार्केट में अपनी नई कार C3 Aircross लॉन्च करने वाली है। यह कंपनी की भारत में चौथी कार होगी। इस कार में किसी महंगी लग्जरी कार जैसे फीचर्स दिए गए हैं और यात्रियों के लिए सुरक्षा का बेहद ख्याल रखा गया है।
कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम
जानकारी के अनुसार कार में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा दिया गया है। इस धाकड़ कॉम्पैक्ट एसयूवी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और सात इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। कार में स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल और मैनुअल एसी भी मिलता है।
फाइल फोटो
कार में हिल होल्ड असिस्ट औश्टार यर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
Citroen C3 Aircross में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम, पार्किंग सेंसर के साथ एक रियर व्यू कैमरा दिया गया है। कार में हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) के साथ ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) मिलने का अनुमान है।
7-सीटर वर्जन में ब्लोअर कंट्रोल के साथ रूफ माउंटेड एसी वेंट
सड़क पर यह दमदार कार 110 bhp की पॉवर और 190 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगी। Citroen C3 Aircross SUV कंपनी की 5-सीटर कार है। वहीं, इसके 7-सीटर वर्जन में ब्लोअर कंट्रोल के साथ दूसरी और तीसरी रो में बैठे लोगों के लिए रूफ माउंटेड एसी वेंट होंगे।
Citroen C3 Aircross में 444-लीटर का बड़ा बूट स्पेस
Citroen C3 Aircross में 444-लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। वहीं, इसके 7-सीटर वेरिएंट में 511-लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा। बाजार में यह कार Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी कारों से मुकाबला करेगी।
कार में तीसरी रो के लोगों के लिए यूएसबी चार्जिंग पोर्ट
इस जबरदस्त कार में तीसरी रो के लोगों के लिए यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जबकि तीसरी रो के लोगों के लिए यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की कीमत और लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। अनुमान है यह कार शुरुआती कीमत 9 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी और इसे अगस्त 2023 में लॉन्च कर दिया जाएगा।
कार की लंबाई लगभग 4.3 मीटर है और ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm
कार की लंबाई लगभग 4.3 मीटर है और ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm का है, जिससे संकरी जगहों में इसे चलाना और मोड़ना आसान होगा। Citroen C3 Aircross में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है। यह जानदार कार CMP मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड कार है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
8 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines