Citroen C3 Aircross VS Maruti Baleno: जल्द ही Citroen की दमदार कार एयरक्रोस लॉन्च होने वाली है, हाल ही में कंपनी ने अपनी इस धाकड़ कार से पर्दा उठाया था। वहीं, बलेनो मारुति सुजुकी की सबसे अधिक बिकने वाली हैचबैक कार में से एक है। आइए आपको इन दोनों कार के फीचर्स, कीमत और माइलेज के बारे में बताते हैं।
Maruti Baleno
कार में 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है
Maruti Baleno शुरुआती कीमत 6.61 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह कार सीएनजी में 30.61km/kg की हाई माइलेज देती है। कार में 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। कार में 318 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) मिलता है। साल 2022 में Maruti Baleno के कुल दो लाख यूनिट्स बेचे गए थे।
फाइल फोटो
कार के चार ट्रिम मिलते हैं
कार में 9 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार के CNG वर्जन में 55 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। यह जानदार कार 1197 cc का इंजन देती है। यह इंजन 76.43 से 88.5 Bhp की हाई पावर जेनरेट करता है। इसमें हिल-होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है। कार का पेट्रोल वर्जन 22.35 से 22.94 kmpl तक की माइलेज देता है। बाजार में इसके चार ट्रिम मिलते हैं।
Citroen C3 Aircross
कार की 7-सीटर वेरिएंट में 511-लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा
हाल ही में Citroen C3 Aircross से पर्दा उठाया गया है। यह कार 2023 के अंत से पहले बाजार में उपलब्ध होगी। इसमें 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 110bhp की पावर और 190Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसकी लंबाई लगभग 4.3 मीटर है और ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। यह 5 सीटर शानदार कार है। कार में 444-लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। कार की 7-सीटर वेरिएंट में 511-लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा।
फाइल फोटो
6 एयरबैग और स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम, पार्किंग सेंसर के साथ एक रियर व्यू कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) के साथ ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) मिल सकता है। यह CMP मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड कार है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
5 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines