Citroen c3 aircross Vs Kia seltos: मार्केट में एसयूवी गाड़ियों का क्रेज है। यह हाई एंड गाड़ियों दिखने में जितनी अट्रैक्टिव लगती हैं, इनमें उतने की पावरफुल इंजन मिलते हैं। इसी सेगमेंट में 15 अक्टूबर से Citroen c3 aircross की डिलीवरी शुरू होने वाली है। वहीं, हाल ही में Kia ने अपनी धाकड़ कार seltos का नया अपडेट वर्जन पेश किया है। आइए आपको इन दोनों कारों के फीचर और कीमत के बारे में बताते हैं।
Citroen C3 Aircross
इस कार में 10.2-इंच के टचस्क्रीन वायरलेस सिस्टम मिलेगा, जो इसे लग्जरी फील देगा। कार में 18.5 kmpl की माइलेज मिलेगी। Citroen अपनी इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर कर रही है। यह कार बाजार में शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कार में 7.0-इंच की डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं।
200 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस
कार में 5 और 7 दोनों सीट ऑप्शन मिलेंगे। कार का टॉप मॉडल 12.34 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। इसमें You, Plus, और Max तीन वेरिएंट मिलेंगे। कार में डुअल एयरबैग के साथ 110 PS की पावर मिलेगी। इसमें सेफ्टी के लिए एबीएस दिया गया है। कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है। कार में जबरदस्त 200 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस हैं।
Kia Seltos
कार शुरुआती कीमत 10.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कंपनी अपनी इस धाकड़ कार में 6 स्पीड गियरबॉक्स दे रही है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। कार में ट्विन स्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। कार में अलॉय व्हील के साथ ट्सूबलेस टायर दिए गए हैं।
मिलेगा 360-डिग्री कैमरा
Kia Seltos में फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें और वायरलेस एप्पल और एंड्रॉइड ऑटो कारप्ले का फीचर है। कार का डीजल बेस वेरिएंट 12 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। इस एसयूवी कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल-असिस्ट कंट्रोल (एचएसी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
7 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines