Citroen C3 Aircross Safety Rating: आज का ग्राहक अब ज्यादा स्मार्ट हो गया है, वो अपने पैसों की वैल्यू को समझता है, इसलिए जब भी किसी चीज मैं पैसा लगाने की बात आती है तो ग्राहक सोचता जरूर है। अब यही हाल कार बाजार का है, ग्राहक सेफ कारों को खरीदना पसंद करता है, शायद यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में टाटा मोटर्स की कारों की बिक्री में तेजी देखने को मिली है, क्योंकि ने अपनी गाड़ियों की सेफ्टी पर काम किया है। फ़्रांस की कार निर्माता कंपनी सिट्रॉएन (Citroen) इस मामले में पीछे रह गई है। शायद कंपनी भारतीय ग्राहकों के टेस्ट को समझ नहीं पाई, इसलिए इतना समय होने के बाद भी कंपनी इम्प्रेस करने में असफल साबित हो रही है। आइये जानते हैं…
सेफ्टी में बुरी तरह फ्लॉप हुई Citroen C3 Aircross
भारतीय कार बाजार में सिट्रॉएन कई कारों के साथ अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है। लेकिन जो कामयाबी का स्वाद कंपनी चखना चाहती है वो अभी नहीं मिला। इसी बीच सिट्रॉएन की एक कार का क्रैश टेस्ट में फेल साबित हो गई है। जी हां Citroen C3 Aircross का लेटिन एनकैप क्रैश टेस्ट हुआ जिसमें इसे वयस्कों के लिए 33.01% स्कोर और बच्चों के लिए 11.37% अंक मिले हैं। जिसकी वजह से इस कार को 0 रेटिंग मिली है। ऐसे में इस रेटिंग के बाद कंपनी की इस कार की सेल्स पर बुरा असर पड़ सकता है, क्योंकि आज के समय में ग्राहक कारों में सेफ्टी रेटिंग देखकर गाड़ी खरीदता है।
कीमत और वेरिएंट
Citroen C3 Aircross की कीमत 8.49 लाख रुपये से लेकर 14.55 लाख रुपये तक है। कंपनी ने सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस ऑटोमैटिक के 5 सीटर प्लस वेरिएंट की देशभर में एक्सशोरूम कीमत 12.85 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने नए वेरिएंट को केबिन में ज्यादा बदलाव नहीं दिए हैं और स्टैंडर्ड मॉडल वाले फीचर्स ही एसयूवी को मिले हैं। आइये जानते हैं इस गाड़ी के फीचर्स और इंजन के बारे में…
इंजन और फीचर्स
Citroen C3 Aircross में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो मैनुअल वेरिएंट और ऑटोमैटिक वेरिएंट में मिलता है। इस एसयूवी का मैनुअल वेरिएंट 109bhp की ताकत और 190Nm का टॉर्क देता है। वहीं 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर से लैस वेरिएंट 109 bhp की ताकत और 205 Nm का टॉर्क बनाता है। फीचर्स की बात करें तो इस कार में 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, 7-इंच टीएफटी क्लस्टर, यूएसबी चार्जर, इसका 3rd रो में AC वेंट्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: 30kmpl माइलेज, 100kg हल्की, आ रही है नई Maruti Suzuki Alto
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
6 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
10 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines