18 की माइलेज, 7 सीट, 10 लाख से कम कीमत में Citroen कार

Citroen C3 Aircross में रियर पार्किंग सेंसर और 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। कार में हिल-होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है।

Citroen C3 Aircross

Citroen C3 Aircross

विज्ञापन

Citroen C3 Aircross: बाजार में पांच और सात सीट की गाड़ियों का बड़ा क्रेज है। यह बिग साइज एसयूवी हाई एंड कारें होती हैं जो खराब रास्तों पर स्मूथ परफॉमेंस देती हैं। बाजार में ऐसी ही एक कार है Citroen C3 Aircross. यह कार 18.5 kmpl की हाई माइलेज देती है और इसमें टर्बो इंजन का भी ऑप्शन मिलता है। कार में 444 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।

कार में छह कलर अवेलेबल हैं

इस कार में 1199 cc का दमदार इंजन मिलता है। Citroen C3 Aircross केवल पेट्रोल ऑप्शन में आती है। कार का टॉप मॉडल 12.54 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। यह कार सड़क पर 108.62 bhp की पावर देती है। इस कार में छह कलर अवेलेबल हैं और यह मैनुअल ट्रांसमिशन आती है। इस कार में 10.2-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

विज्ञापन

ABS की सेफ्टी 

Citroen C3 Aircross कुल 10 कलर में आती है। इसमें 6 डुअल कलर टोन का भी ऑप्शन मिलता है। इस एसयूवी कार में 110 PS की पावर मिलती है। कार में 200 एमएम की ग्राउंड क्लीयरेंस है, जिससे खराब रास्तों कार आरामदायक सफर देती है। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह ब्रेक चारों पहियों को सेंसर से कंट्रोल करती है।

 

कार में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी

C3 Aircross का बाजार में Hyundai Creta, Kia Seltos, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq, MG Astor और Maruti Grand Vitara से मुकाबला है। यह कार 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। इस पावरफुल कार में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

कार में स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल

इस जबरदस्त कार में रियर पार्किंग सेंसर और 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। कार में हिल-होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है, जो यात्रियों को पहाड़ पर सुरक्षा प्रदान करता है। इस कार में स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल और मैनुअल एसी दिया गया है। कार में डुअल फ्रंट एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ