---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Citroen C3 Aircross: धांसू SUV से उठा पर्दा, मिलेगा 444-लीटर का बड़ा बूट स्पेस

Citroen Cars: सिट्रोएन ने गुरुवार को अपनी धांसू एसयूवी Citroen C3 Aircross SUV से पर्दा उठा दिया है। कंपनी अपनी इस 5-सीटर कार में 444-लीटर का बड़ा बूट स्पेस देगी। वहीं, इसके 7-सीटर वेरिएंट में 511-लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा। Citroen की यह भारत में चौथी कार है Citroen की यह भारत में चौथी […]

---विज्ञापन---

Citroen Cars: सिट्रोएन ने गुरुवार को अपनी धांसू एसयूवी Citroen C3 Aircross SUV से पर्दा उठा दिया है। कंपनी अपनी इस 5-सीटर कार में 444-लीटर का बड़ा बूट स्पेस देगी। वहीं, इसके 7-सीटर वेरिएंट में 511-लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा।

Citroen की यह भारत में चौथी कार है

Citroen की यह भारत में चौथी कार है। कार एक्सपर्ट का कहना है कि कंपनी की इस नई SUV का भारतीय बाजार में Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी कारों से मुकाबला होगा।

---विज्ञापन---
citroen c3 aircross

citroen c3 aircross

तीसरी रो के लोगों के लिए यूएसबी चार्जिंग पोर्ट

Citroen C3 Aircross SUV 7-सीटर वर्जन में ब्लोअर कंट्रोल के साथ दूसरी और तीसरी रो में बैठे लोगों के लिए रूफ माउंटेड एसी वेंट होंगे। जबकि तीसरी रो के लोगों के लिए यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। यह कार 2023 के अंत से पहले बाजार में उपलब होगी।

लंबाई लगभग 4.3 मीटर है और ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm

इसकी लंबाई लगभग 4.3 मीटर है और ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम, पार्किंग सेंसर के साथ एक रियर व्यू कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) के साथ ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) मिल सकता है।

---विज्ञापन---

6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन

C3 Aircross SUV में 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 110bhp की पॉवर और 190Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलेगा। इसके दो की 5 और 7-सीट ऑप्शन मिलेंगे। यह CMP मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड कार है।

First published on: Apr 27, 2023 07:11 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola