Petrol Cars: भारतीय बाजार में पिछले कुछ सालों में कई नई वाहन निर्माता कंपनियों ने एंट्री ली है। इसी कड़ी में एक कंपनी है Citroen. जिसने पिछले साल भारत में अपनी Citroen C3 हैचबैक कार लॉन्च की थी। लॉन्च होने के बाद पिछले 9 माह में कंपनी ने अपनी कारों में कुल करीब 45 हजार रुपये बढ़ाए हैं। बावजूद इसके लोगों में इस कार का क्रेज कम नहीं हो रहा है। Citroen C3 में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसका puretech engine 82, 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर इंजन जो 5750 RPM पर 82PS की पावर और 3750RPM पर 115NM टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
और पढ़िए –एक बार फुल चार्ज करने पर 490 KM तक चलेगी, Hyundai ने लॉन्च की नई EV Car, जानें कीमत
फरवरी में Citroen C3 के 111 यूनिट की बिक्री हुई
इस महीने मार्च में कार पर 18000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले जनवरी में इसकी कीमतों में 27500 रुपये की बढ़ोतरी की थी। फरवरी में Citroen C3 के 111 यूनिट की बिक्री हुई थी। अब यह कार शुरूआती कीमत 6.16 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। जबकि, कार के टर्बो वेरिएंट की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कार में में डुअल फ्रंट एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर और ABS और EBD जैसी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। शामिल हैं।
citroen c3
और पढ़िए –ऑफ रोडिंग की ‘किंग’ Mahindra Thar अब दो नए कलर ऑप्शन में लॉन्च, देखें तस्वीरें
Citroen c3 के live और feel दो वेरिएंट
Citroen C3 के बाजार में लाइव और फील दो वेरिएंट मिलते हैं। Citroen Turbo C3 feel DT शुरूआती कीमत 8.25 लाख रुपये एक्स शोरुम पर मार्केट में मिल रही है। कार में डुअल टोन समेत 10 कलर ऑप्शन हैं। कार में एलईडी लाइटिंग, क्रोम फिनिश फ्रंट ग्रिल, एक्सटेंडेड व्हील आर्च और 14/15 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। कार में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले को सपोर्ट करने वाला 10.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह कार 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन कार है। कार का puretech 110, 1.2 लीटर टर्बो इंजन 5,500 RPM पर 110 PS की पावर और 1,750 RPM पर 190NM का टॉर्क जेनरेट करता है।
अभी पढ़ें – टेक – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
11 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
14 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
18 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines