Citroen Basalt X: फ्रेंच कार कंपनी सिट्रोएन (Citroen) भारत में लगातार अपने मॉडल्स को अपडेट कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी अब अपनी SUV-कूपे का नया वैरिएंट सिट्रोएन बेसाल्ट X (Citroen Basalt X) लॉन्च करने जा रही है। यह मौजूदा बेसाल्ट का स्पेशल एडिशन होगा, जिसमें स्टाइलिंग और फीचर्स दोनों में कई खास अपडेट्स देखने को मिलेंगे। कंपनी ने इसे आज 5 सितंबर को मार्केट में उतारने जा रही है। हालांकि इसकी लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
नया मिलेगा लुक
सिट्रोएन बेसाल्ट X का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसका ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर थीम है। मैट ब्लैक पेंट इसे और ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देता है। साथ ही इसमें 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, रैपअराउंड LED टेललाइट्स और स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है, जो इसे बाकी कॉम्पैक्ट SUVs से अलग बनाती है।
इंटीरियर हुआ और प्रीमियम
केबिन के अंदर आपको डुअल-टोन ब्लैक और ब्राउन थीम मिलेगी। इसके साथ ही लेदरट जैसी सीट अपहोल्स्ट्री और केबिन में एम्बियंट लाइटिंग दी जा सकती है, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस और ज्यादा लग्जरी फील होगा। पीछे की सीट पर अब सेंटर आर्मरेस्ट विद कप होल्डर भी जोड़ा गया है, जो रेगुलर बेसाल्ट में नहीं मिलता। इसके अलावा, 3-स्पोक स्टीयरिंग और क्रोम एक्सेंट्स जैसी स्टाइलिंग डीटेल्स पुराने मॉडल से ली गई हैं।
फीचर्स और सेफ्टी अपग्रेड
बेसाल्ट X में फीचर्स की लिस्ट भी काफी इम्प्रेसिव है। इसमें 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटो AC विद रियर वेंट्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे। हालांकि, इसमें सनरूफ नहीं मिलेगा। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), TPMS, हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी इसे 360-डिग्री कैमरा के साथ भी पेश कर सकती है, हालांकि यह एक ऑप्शनल फीचर होगा।
इंजन और परफॉर्मेंस
सिट्रोएन बेसाल्ट X को सिर्फ 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। यह इंजन 108bhp की पावर और 190Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। यह वही पावरट्रेन है जो रेगुलर मॉडल में भी मिलता है, लेकिन इसमें ट्यूनिंग और परफॉर्मेंस को और प्रीमियम बनाया जाएगा।
कीमत और मुकाबला
कीमत की बात करें तो Citroen Basalt X की रेंज, रेगुलर बेसाल्ट से थोड़ी ज्यादा होगी। फिलहाल बेसाल्ट की कीमतें 8.32 लाख से 14.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। नए वैरिएंट की कीमतें इससे ऊपर रहने की उम्मीद है।
भारत में इसका सीधा मुकाबला टाटा कर्व (Tata Curvv) से होगा, जबकि यह ह्यूंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और हाल ही में लॉन्च हुई मारुति विक्टोरिस जैसी SUVs से होगा।
ये भी पढ़ें-TVS NTorq 150: एडवांस फीचर्स के साथ टीवीएस का Sporty स्कूटर लॉन्च, देखें डीटेल्स
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
16 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines