Citroen Basalt: अब जल्द ही भारत में सस्ती कूपे कारें देखने को मिलने वाली हैं। शुरुआत हो चुकी है लिस्ट में दो बड़े नाम हैं… टाटा मोटर्स और सिट्रोएन। एक तरफ जहां Tata Curvv का इंतजार पिछले 6 महीने से हो रहा है वहीं पिछले 4 महीने से हम सभी Citroen Basalt की राह देख रहे हैं, और हो भी क्यों न… ये दोनों ही कारें भारतीय कार बाजार की तस्वीर जो बदलने वाली हैं। एक ऐसे सेगमेंट की शुरुआत होने जा रही है जो अब तक सिर्फ लग्जरी हुआ करता था और आम लोगों की पहुंच से काफी दूर….
Citroen की नई कूपे अगले महीने!
सोर्स के मुताबिक अगले महीने Citroen की नई Basalt कूपे एसयूवी अगले महीने भारत में लॉन्च की जा सकती है। नई बेसाल्ट को C सेगमेंट में उतारा जाएगा। इसका डिजाइन फोर डोर कूपे पर बेस्ड होगा। इसमें हाई राइडिंग क्वालिटी ऑफर की जायेगी। डेली यूज़ के साथ लंबी दूरी के हिसाब से इसे बनाया गया है। इसकी सीटें सॉफ्ट और वेंटिलेटेड होंगी। कार की लम्बाई 4.3 मीटर होगी। इसमें पीछे बैठने वालों के लिए ज्यादा स्पेस मिलेगा।
1.2L पेट्रोल इंजन
नई बेसाल्ट में 1.2L लीटर का 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। कंपनी का दावा है कि नया इंजन हर तरह के मौसम में बढ़िया परफॉरमेंस देगा। खबर यह भी आ रही है कि जल्द ही इस नए मॉडल का EV वर्जन भी पेश किया जा सकता है। डीजल इंजन की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है।
प्रीमियम डिजाइन
नई बेसाल्ट का डिजाइन बेहद प्रीमियम है। इसमें कुछ अच्छे कलर्स मिल सकते हैं। इसका फ्रंट लुक काफी बोल्ड होने वाला है। साइड से यह स्पोर्टी लुक में है और इसमें दिए गये डायमंड कट Alloy Wheels की मदद से यह स्पोर्टी नज़र आती है। इसमें शार्क फिट एंटीना भी देखा जा सकता है। नई Basalt को CMP प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसमें कंपनी की मौजूदा Citroen C3 Aircross के ही फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।
नई बेसाल्ट के टॉप फीचर्स (संभावित )
- LED इंफोटेनमेंट सिस्टम
- 6 एयरबैग्स
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम+ EBD
- 3 पॉइंट सीट बेल्ट्स सेफ्टी
- ब्रेक असिस्ट
- पावर स्टेयरिंग
- हिल होल्ड
- इम्पैक्ट बीम
- DRL’s के साथ हेडलाइट्स
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें
- 360 डिग्री कैमरा
- रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज
- सीट बेल्ट रिमांइडर
- एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम
Tata Curvv से होगा मुकाबला
नई Citroen Basalt का असली मुकबला टाटा मोटर्स की आने वाली ‘Curvv SUV coupe’ से होगा। इंजन की बात कर करें तो नई Curvv में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 115 PS की पावर जनरेट करेगा। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन के भी मिलने की भी उम्मीद है। Curvv को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।
भारत में पहले इसे पेट्रोल और डीजल में लॉन्च करने के बाद फिर बाद इसे इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च किया जायेगा। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 11-12 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। आपको बता दें कि नई Curvv को 15 अगस्त के दिन लॉन्च किया जाएगा। सबसे पहले इसे पेट्रोल-डीजल इंजन में लाया जाएगा उसके बाद फिर इसका इलेक्ट्रिक अवतार दस्तक देगा। सोर्स के मुताबिक हुंडई, मारुति और हुंडई भी कूपे कार सेगमेंट पर फोकस कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: लोहे जैसी मजबूत टाटा की कार पर एक लाख का डिस्काउंट, कीमत 7.99 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
इस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
21 mins agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
46 mins agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
19 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
21 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 days agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines