Citroen Basalt Price Hike: कार निर्माता कंपनी Citroen में पिछले साल अपनी पहली कूपे कार Basalt को लॉन्च किया था। उस समय इस कार की कीमत 7.99 लाख रुपये थी लेकिन अब इसकी कीमत में 2% इजाफा हो गया है। यह एक फीचर लोडेड कार है। अगर आप भी Basalt को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं कि वेरिएंट के कितने दाम बढ़ गये हैं। Citroen Basalt का सीधा मुकाबला Tata Curvv से है। आपको बात दें कि Citroen ने पिछले साल (दिसंबर 2024) में ही कीमतें बढ़ाने की घोषणा का दी थी। दाम बढ़ाने के पीछे इनपुट कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी को वजह बताई जा रही है।
किस वेरिएंट के कितने बढ़े दाम
Citroen Basalt के You वेरिएंट की कीमत में 26,000 रुपये से बढ़ोतरी की है। जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत में 1.51 लाख रुपये बढ़ गये हैं। वहीं टर्बो पेट्रोल MAX की कीमत में 17,000 का इजाफा हुआ है इसके अलावा 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल Plus मैनुअल और ऑटोमैटिक की कीमतों में 28,000 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। इसके मिड वेरिएंट 1.2 लीटर NA Plus की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। Citroen Basalt के वेरिएंट की कीमत अब 8.25 लाख रुपये से शुरू हो रही है जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 14 लाख रुपये है।
4-स्टार सेफ्टी रेटिंग
Citroen Basalt को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिली है। Basalt ने वयस्क यात्रियों की सुरक्षा के लिए (AOP) 32 में से 26.19 अंक और बच्चों की सुरक्षा के लिए (COP) 49 में से 35.90 अंक हासिल किए। सेफ्टी के लिए कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, हिल-स्टार्ट असिस्ट, ESC, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इंजन और पावर
परफॉरमेंस के लिए Citroen Basalt में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82hp की पावर और 115Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ ही टर्बो-पेट्रोल इंजन वाला Plus और Max वेरिएंट टेस्टिंग में शामिल था, जो 110hp की पावर देता है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आते हैं।
यह भी पढ़ें: गुड न्यूज! Maruti Brezza की घट सकती है कीमत, छोटे इंजन में आएगा नया मॉडल
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
17 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines