Citroen Basalt: फ्रांसीसी कार निर्मता कंपनी Citroen भारत में अपने पैर जमाने में लगी है लेकिन अभी तक कंपनी को वो सफलता नहीं मिली जिसकी कंपनी ने उम्मीद की थी। इसका सबसे बड़ा कारण इनकी गाड़ियों में अच्छे डिजाइन और बढ़िया क्वालिटी की कमी का होना। खैर अब कंपनी अपनी नई कूपे स्टाइल एसयूवी Citroen Basalt को अगले महीने लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले कंपनी ने 27 मार्च को इसके डिजाइन से पर्दा उठाया था। इस नए मॉडल से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं। आइये जानते हैं…
C सेगमेंट में आएगी नई Citroen Basalt
नई बेसाल्ट C सेगमेंट में आएगी। कंपनी इस नए मॉडल को डेली यूज़ के हिसाब से डिजाइन करेगी । इसका डिजाइन फोर डोर कूपे पर बेस्ड होगा। इसमें हाई राइडिंग क्वालिटी ऑफर होगी।
स्टाइलिश डिजाइन और दमदार इंजन
कुछ समय पहले ही नई बेसाल्ट के डिजाइन से पर्दा उठाया था जिसमें इसकी टेल लाइट की डिटेल्स मिलती है, साथ इसमें शार्क फिट एंटीना भी देखा जा सकता है। इंजन की ज्यादा जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन इतना जरूर पता चल पाया है कि नई बेसाल्ट में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है।
यह एक 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा जो मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा। खबर यह भी आ रही है कि जल्द ही इस नए मॉडल का EV वर्जन भी पेश किया जा सकता है। डीजल इंजन की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है।
Tata Curvv से होगा मुकाबला
नई Citroen Basalt का असली मुकबला टाटा मोटर्स की आने वाली ‘Curvv SUV coupe’ से होगा। नई Basalt को CMP प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसमें कंपनी की मौजूदा Citroen C3 Aircross के ही फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। भारत में इस नए मॉडल की बिक्री अगले कुछ महीनों में शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले जानें टाटा की नई Altroz Racer के सभी फीचर्स, 7 जून को होगा कीमत का खुलासा
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 hr agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
2 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
19 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
20 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
22 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
23 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines