7.99 लाख में Citroen Basalt कूपे SUV हुई लॉन्च, 19.5km की माइलेज, बुकिंग्स शुरू

Citroen Basalt Coupe SUV: महज 7.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में नई सिट्रोएन Basalt को लॉन्च करके कंपनी ने टाटा कर्व समेत कई दूसरी SUVs की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिर्फ 11,001 रुपये देकर आप इसे बुक आकर सकते हैं।

Basult red

Citroen Basalt Coupe SUV Launch: भारतीय कार बाजार में Citroen ने अपनी पहली कूपे SUV Basalt को लॉन्च कर दिया है, लेकिन बड़ी बात ये है कि इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में इस समय बाजार में इससे बेहतर SUV फिलहाल मौजूद ही नहीं है। टाटा कर्व आ चुकी है लेकिन Basalt  के आगे यह कहीं नहीं टिकती।

विज्ञापन

Basalt की कीमत का ऐलान Citroen के ब्रांड अम्बेसडर  और पूर्व भारतीय क्रिकेटर Mahendra Singh Dhoni ने किया है। ग्राहक सिर्फ 11,001 रुपये देकर आप इसे बुक आकर सकते हैं। Basalt Coupe SUV के रूप में Citroen की यह भारत के लिए पांचवी कार होगी।

विज्ञापन

सबसे आरामदायक एसयूवी

नई Basalt Coupe SUV की सबसे बड़ी खूबी तो यही है कि ये बेहद आरामदायक गाड़ी है, इसमें वो सभी जरूरी फीचर्स को शनील किया है जो डेली यूज़ में काम आ सकते हैं। आपको बता दें कि Citroen दुनियाभर में अपनी आरामदायक कारों के लिए जानी जाती है।

विज्ञापन

1.2 लीटर इंजन

नई सिट्रोएन Basalt Coupe SUV में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा लेकिन यह 3 अलग-अलग पावर के साथ आएगा। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 6 ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके सबसे सस्ते वेरिएंट में इंजन तो यही रहेगा लेकिन 80 PS की पावर मिलेगी। इसमें 470लीटर का boot स्पेस दिया गया है।

विज्ञापन

नई Basalt का डिजाइन काफी प्रीमियम और स्टाइलिश है। इसका बोल्ड और स्टाइलिश डिजाइन आपको आकर्षित कर सकता है। डिजाइन के मामले में यह टाटा कर्व से काफी बेहतर नज़र आती है। इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है साथ ही बढ़िया थाई सपोर्ट के लिए इसकी रियर सीट को उंचा कर सकते और ये फीचर आपको एक करोड़ की कार में भी देखने को नहीं मिलेगा। इसमें डायमंड कट Alloy Wheels दिए ये हैं जिनका डिजाइन अच्छा है। नई Basalt को CMP प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ