Citroen Basalt Electric: महज 7.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में Citroen ने नई Basalt कूपे को लॉन्च करके टाटा कर्व समेत कई दूसरी SUVs की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिट्रोएन Basalt Coupe SUV में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 6 ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके सबसे सस्ते वेरिएंट में इंजन तो यही रहेगा लेकिन 80 PS की पावर मिलेगी। लेकिन अब कंपनी अपने EV पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए इसका इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही ग्राहकों के पास पेट्रोल और EV के दो वेरिएंट के ऑप्शन ग्राहकों के पास होंगे।
Citroen लाएगी नई EV
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी जल्दी ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नई EV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस नए मॉडल में क्या खास होगा और कौन से फीचर्स इसमें जोड़े जाएंगे फ़िलहाल इस बारे में कोई जानकारी नही मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिट्रॉएन Citroen की इलेक्ट्रिक एसयूवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।
यह मॉडल पूरी तरह से कवर किया हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक नया मॉडल Basalt Electric ही होगा। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
कितनी होगी रेंज
Citroen Basalt Electric में 35kWh की क्षमता की बैटरी दी जा सकती है जिससे इसे सिंगल चार्ज में करीब 400 से 450 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इस गाड़ी में पेट्रोल मॉडल की तुलना में कई नए फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। सोर्स के मुताबिक Basalt Electric को अगले साल ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। लेकिन उससे ठीक पहले इसे अगले साल जनवरी (2025) में होने वाले Bharat Mobility में भी शोकेस किया जा सकता है। कंपनी ने अभी इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
क्या होगा बदलाव
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो के मुताबिक Citroen Basalt के इलेक्ट्रिक वर्जन में खास बदलाव नहीं होगा। इसके आईसीई वर्जन की तरह ही ईवी का डिजाइन भी होगा। हालांकि इसके प्रोडक्शन वर्जन के बंपर में बदलाव किया जा सकता है और आईसीई वर्जन में मिलने वाली ग्रिल को इलेक्ट्रिक वर्जन से हटाया जा सकता है। साथ ही नए अलॉय व्हील्स और लेफ्ट साइड में चार्जिंग पोर्ट को दिया जा सकता है।
भारत में Citroen Basalt Electric का सीधा मुकाबला Tata Curvv EV, EVX और Hyundai Creta से होगा। जिस तरह से कंपनी ने Basalt पेट्रोल की कीमत से ग्राहकों को लुभाया था ठीक उसी तरह से कंपनी इसके इलेक्ट्रिक अवतार से ग्राहकों को लुभाएगी।
यह भी पढ़ें: Tata Punch के ये दो वेरिएंट अब नहीं खरीद पाएंगे! वेबसाइट से भी हटाया, जानें कारण
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines