Cheapest Used Cars: देश में नई कारों के साथ-साथ पुरानी कारों (Used Cars) की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है। सेकंड हैंड कार बाजार ऐसे ग्राहकों को आकर्षित करता है, जिनका बजट नई कार के लिए नहीं होता, या फिर ऐसे ग्राहक जो केवल पुरानी कार खरीदने में रुचि रखते हैं। आजकल तो मार्केट में काफी ऑफ-लाइन और ऑनलाइन पोर्टल पर आपको कार आसानी से मिल जाएगी। कुछ अच्छी वेबसाइट हैं जो Used कारों में डील करती हैं। Maruti True Value पर आपको Spinny पर आपको जरूरत के हिसाब से कारें मिल सकती हैं। यहां हम आपको 3 लाख से कम में आने वाली WagonR और Swift के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
2014 Maruti Suzuki Wagon R 1.0 VXI
Spinny पर इस महीने 2014 Maruti Suzuki Wagon R 1.0 VXI उपलब्ध है। इस कार की डिमांड 2.99 लाख रुपये रखी है। यह कार रेड कलर में उपलब्ध है। यह 1st Owner मॉडल है। इतना ही नहीं इसका रजिस्ट्रेशन दिल्ली का है। कार कुल 30,000 किलोमीटर तक चली है। इसका Insurance नवंबर 2025 तक वैलिड रहेगा। अगर आप इस मॉडल को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप Spinny पर जाकर संपर्क कर सकते हैं।
2013 Maruti Suzuki Swift LXI
Spinny पर ही एक स्विफ्ट कार उपलब्ध है जो 67,000 किलोमीटर तक चली है। यह 1st Owner मॉडल है। इतना ही नहीं इसका रजिस्ट्रेशन दिल्ली का है। यह कार सिल्वर कलर में उपलब्ध है। इसका Insurance नवंबर 2025 तक वैलिड रहेगा। इस कार की डिमांड 3 लाख रुपये रखी है। इस कार में मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है। यह पेट्रोल मॉडल है। कार साफ़-सुथरी है। अगर आपको यह मॉडल पसंद आ गया है तो अधिक जानकारी के लिए Spinny से संपर्क कर सकते हैं।
Maruti WagonR LXi
Maruti True Value पर इस समय एक ग्रे कलर में WagonR कार उपलब्ध है जिसकी डिमांड 3 लाख रुपये है। यह साल 2015 का मॉडल है कार कुल 53,784 किलोमीटर तक चली हुई है। यह एक 1st Owner मॉडल है कार साफ सुथरी है। यह पेट्रोल मॉडल है। इसके Insurance के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस कार के बारे में अधिक जानकारी के लिए True Value से संपर्क कर सकते हैं। बेस्ट डील के लिए एक्स्ट्रा डिस्काउंट की बात करें क्योंकि साल खत्म होने जा रहा है ऐसे में आपको एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल जायेगा। इतना ही नहीं बिना टेस्ट किये कार फाइनल ना करें।
यह भी पढ़ें: नया Honda Activa E सबसे पहले इन 3 शहरों में मिलेगा, बुकिंग से लेकर डिलीवरी सब कुछ जानें यहां
नोट: यहां पर वाहनों के बारे में बताई गईं बातें Maruti True Value और Spinny वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के आधार पर हैं।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
15 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
18 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
20 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines