Cheapest Cars with 6 Airbags: आने वाले समय में सभी कारो में 6 एयरबैग्स स्टैण्डर्ड फीचर्स के रूप में आने लगेंगे। ग्राहक भी एक नई कार लेते समय सेफ्टी पर फोकस करता है। कार कंपनियां भी अब बेहतर कारें डिजाइन कर रही हैं। अब कम कीमत में काफी अच्छे मॉडल मिल रहे हैं। अगर आप भी अपने लिए 6 एयरबैग्स वाली किफायती कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ बढ़िया ऑप्शन बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं और जिनकी कीमत 4.23 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Alto K10 – 6 एयरबैग्स
देश की सबसे सस्ती कार Alto K10 अब 6 एयरबैग्स के साथ उपलब्ध है। Alto K10 के बेस वेरिएंट (Standard) की कीमत 4.23 लाख रुपये हो गई है। इस कार में 4 लोग आराम से बैठ सकते हैं। डेली यूज के लिए यह एक अच्छी कार है।सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, सीट बेल्ट और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। इस कार में 1.0L K10C पेट्रोल इंजन लगा है जो 49KW की पावर और 89Nm का टॉर्क जा रेस्ट करता है। सिटी से लेकर हाईवे पर इसका प्रदर्शन बेहतर रहता है। इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल और AGS गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। कार की हैंडलिंग और राइड क्वालिटी ठीक-ठाक है।
Maruti Celerio- 6 एयरबैग्स
मारुति सुजुकी सेलेरियो के बेस मॉडल में ही अब आपको 6 एयरबैग्स को स्टैण्डर्ड फीचर के रूप में मिलेंगे। Celerio की एक्स-शोरूम कीमत 5.64 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार पेट्रोल और CNG में उपलब्ध है। इस कार में स्पेस अच्छा मिल जाता है और 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। सेफ्टी के लिए Celerio में अब 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड असिस्ट, ESP, Heartect प्लेटफ़ॉर्म, ABS विथ EBD और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। अब यह कार पहले से ज्यादा सेफ हो गई है। Celerio में परफॉरमेंस के लिए 1.0 लीटर K10C पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 65 hp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स के साथ है।
Hyundai Grand i10 Nios
6 एयरबैग्स वाली कारों की लिस्ट में Hyundai Grand i10 Nios भी शामिल है। इस कार में अब आपको 6 एयरबैग्स स्टैण्डर्ड फीचर के रूप में मिलेंगे। परफॉरमेंस के लिए इसमें 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है। एक लीटर में यह कार 18-20 kmकी माइलेज ऑफ़र करती है। इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। यह एक शानदार कार है जिसकी परफॉरमेंस सिटी और हाईवे पर वाकई इम्प्रेस करती है। इस कार में स्पेस काफी अच्छा आपको मिल जाएगा। फीचर्स की भी इसमें कोई कमी नहीं है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.92 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Jeep ने किया पुराना स्टॉक क्लियर, 3 लाख का मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
12 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
16 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
18 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines