News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
World Environment Day:भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुए हैं। पेट्रोल स्कूटर की तुलना में ये काफी किफायती भी होते हैं और पर्यावरण के लिए भी ज्यादा अनुकूल माने जाते हैं। आज विश्व पर्यावरण दिवस है। ऐसे में यहां हम आपको सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन स्कूटरों को हर उम्र के मेल-फीमेल आसानी से राइड कर सकते हैं। साथ ही इनमें स्पेस भी काफी होता है। इन्हें राइड करना और हैंडल करना काफी आसान रहता है। आइये जानते हैं टॉप 5 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में जिनकी कीमत एक स्मार्टफ़ोन से भी कम है …

भारत में एथर एक ऐसा ब्रांड है जिस पर लोग खूब भरोसा करते हैं। इस स्कूटर का वजन 108 किलोग्राम है और इसे ट्रैफिक में चलाना भी इजी है। इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है। Ather 450X में 2.9 Kwh का बैटरी पैक दिया गया है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 90kmph है। इसकी बैटरी 3 घंटे में चार्ज होती है। फुल चार्ज में यह स्कूटर 126 किलोमीटर की रेंज देता है। इस स्कूटर की कीमत 1.49 लाख रुपये है

बजाज ऑटो का चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने डिजाइन और फीचर्स के दम पर लोगों को पसंद आ रहा है। बजाज के इस में 2.88 Kwh का बैटरी पैक मिलता है। फुल चार्ज में यह स्कूटर 123 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। फुल चार्ज होने में इस स्कूटर को 4 घंटे का समय लगता है। इसकी टॉप 63 kmph है। कीमत की बात करें तो इस स्कूटर को आप 1.02 लाख रुपये में खरीद सकते है। स्कूटर का वजन 110 किलोग्राम है।

भारत में टीवीएस आईक्यूब काफी पसंद किया जाता है। इस स्कूटर के बेस मॉडल में 2.2 Kwh का बैटरी पैक मिलता है जो 75 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। 110 किग्रा वजन वाला ये स्कूटर 75 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ता है। इसकी बैटरी 3 घंटे से भी कम में चार्ज होती है। इस स्कूटर की कीमत 94,434 रुपये है।

ओला का यह स्कूटर 110 किलोग्राम वजन के साथ आता है। इस स्कूटर में 1.5 kWh की दो बैटरी दी गई है, जो 75 से 146 किमी तक की रेंज देती है। 110 किग्रा वजन वाले इसे स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा है। डेली यूज़ के लिए यह स्कूटर बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इस स्कूटर की कीमत 59,999 रुपये है।

अगर आप एक सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो Zelio का इलेक्ट्रिक स्कूटर आप देख सकतेहैं। इस स्कूटर का डिज़ाइन अच्छा है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए Driving Licence की जरूरत ही नहीं है। यह वजन में हल्का है। सिर्फ 80 किलोग्राम वजनी एक बार चार्ज पर यह 60 से 90 किमी तक का ड्राइविंग रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है। इस स्कूटर की कीमत 49,500 रुपये है।
यह भी पढ़ें: 2.14 लाख की नई Yezdi Adventure खरीदने से पहले जानें इसके टॉप फीचर्स
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।