Cheapest electric cars for Daily Use: अगर आप रोजाना ऑफिस जाने के लिए एक किफायती इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं तो यहां हम आपको Tatav Tiago ev, MG Comet और Citroen eC3 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इनकी कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है और फुल चार्ज में ये 320km तक की रेंज ऑफर करती हैं।
MG Comet EV (रेंज: 230km)
अगर सिटी ड्राइव के लिए एक किफायती इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो MG Comet इस समय सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसकी कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है। MG Comet EV एक प्योर इलेक्ट्रिक कार है जिसे GSEV प्लेटफॉर्म पर गया है। कार में 17.3kWh का लिथियम आयन बैटरी लगी है और इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 42 PS की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज में 230 किलोमीटर तक का सफर कर सकेगी। इसमें 10.25 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है।
Tata Tiago EV (रेंज: 315km)
टाटा टियागो इलेक्ट्रिक में कुछ भी नयापन नहीं है। अगर आप टाटा की कारों के फैन्स है तो ये आपको पसंद आ सकती है। टाटा टियागो ईवी में 19.2 kWh बैट्री पैक मिलता है जोकि 60.1 bhp पावर और 110 Nm टॉर्क देता है। जबकि इसमें लगे 24 kWh बैट्री पैक से टियागो ईवी में 73 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क मिलता है। यह कार फुल चार्ज में 250 किलोमीटर और 315 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देती है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लेकर एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Citroen eC3 (रेंज:320km)
सिट्रोएन की ‘Citroen eC3’ एक अच्छी इलेक्ट्रिक कार है। इस कर की कीमत 12.69 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 29.2kWh की बैटरी लगी है जोकि फुल चार्ज में यह 320 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है।यह DC फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है ये कार 57PS की पावर और 143Nm का टॉर्क देती है। इसकी टॉप स्पीड 107kmph है इसमें स्टैण्डर्ड और ईको ड्राइव मोड्स मिलते हैं। इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है लेकिन क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं है और कंपनी को इस पर काम करने की जरूरत है। कार में 315 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा।DC फ़ास्ट चार्जिंग के साथ महज 57 मिनट में 10-80% तक चार्ज हो जाती है।
DC फ़ास्ट चार्जिंग के साथ महज 57 मिनट में 10-80% तक चार्ज हो जाती है।
संबंधित खबरें
Hyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
40 mins agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
4 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines