Cheapest electric car: देश में अब इलेक्ट्रिक खरीदना और इस्तेमाल करना काफी आसान हो गया है और इसके क्रेडिट जाता है। JSW MG मोटर इंडिया को।कंपनी के पास सबसे छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कार Comet EV है जिसकी कीमत अब 4.99 लाख रुपये (बिना बैटरी के) है। जबकि बैटरी के साथ Comet EV की एक्स-शो रूम कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
MG मोटर इंडिया ने एक खास बैटरी एज एज सर्विस’ (BaaS) प्रोग्राम, यानी बैटरी सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम पेश किया है जिसके तहत कॉमेट EV को 4.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ प्रति किलोमीटर बैटरी रेंटल भी देना होगा। इस प्रोग्राम के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर ग्राहक अपनी सोच को बदल सकते हैं क्योंकि अब पेट्रोल और EV में अंतर ज्यादा रह नहीं गया है।
Comet EV सिंगल चार्ज में चलेगी 230 किलोमीटर
Comet EV में 17.3kWh का लिथियम आयन बैटरी लगी है और इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 42 PS की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। ये कार सिंगल चार्ज में 230km की रेंज ऑफर करती है। 3.3kW के चार्जर से इसकी बैटरी को चार्ज होने में करीब 7 घंटे का समय लगता जबकि 5 घंटे में इसकी बैटरी तकरीबन 80% तक चार्ज हो जाती है। लेकिन यह फ़ास्ट चाजिंग के साथ नहीं आती जो थोड़ा निराश भी करता है।
100 से ज्यादा वॉयस कमांड फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Comet EV एक प्योर इलेक्ट्रिक कार है जिसे GSEV प्लेटफॉर्म पर गया है। इसमें 55 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स, 100 से ज्यादा वॉयस कमांड जैसे फीचर्स हैं। Comet की लबाई 3 मीटर से भी कम है। इसका टर्निंग रेडियस 4.2 मीटर है, यानी कम जगह में भी आप इसे आसानी से निकाल सकते हैं।
डिजाइन और स्पेस
MG Comet EV का डिजाइन इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। यह Boxy स्टाइल है। अगर कोई इस कार ओ एक बार देख ले तो वो बार इसे देखेगा जरूर। इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। 5 लोग इसमें आसनी से बैठ सकते हैं। रियर सीट को बेहतर किया जा सकता है क्योंकि थाई सपोर्ट बिलकुल भी नहीं है। इस कार का AC और इसके फीचर्स काफी अच्छे से काम करते हैं।
सिटी ड्राइव हो या हाईवे पर इसे ड्राइव करना हो कॉमेट निराश होने का मौका नहीं देती। डेली यूज़ के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है। कंपनी का दावा 230km की रेंज का है लेकिन रियर टाइम रेंज करीब 250-270km तक रहती है। अगर आप डेली ऑफिस कार से जाते हैं और आपका डेली रनिंग 50 किलोमीटर से भी ज्यादा है तो आपके लिए MG Comet EV परफेक्ट कार साबित हो सकती है। पेट्रोल कार की तुलना में यह आपके काफी पैसे बचा सकती है।
यह भी पढ़ें: महज 1000 रुपये महीने पर घर लाओ TVS Jupiter, इतना होगा लोन
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
17 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
19 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
21 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines