Cheapest CNG SUV: भारत में CNG कारों की डिमांड इस समय खूब बढ़ रही है। पहले CNG कारों में एक बड़ा CNG टैंक दिया जाता था लेकिन अब यह धीरे-धीरे दो छोटे CNG सिलेंडर दिए जा रहे हैं जिसकी मदद से अब बूट में भी काफी अच्छा स्पेस मिलता है।
टाटा मोटर्स के बाद अब हुंडई ने भी Dual CNG टैंक के साथ अपनी कारें लॉन्च करना शुरू कर दिया है जो न सिर्फ किफायती है बल्कि बढ़िया स्पेस के साथ माइलेज भी खूब देती हैं। यहां हम आपको देश की सबसे किफायती Dual CNG Cylinder वाली SUVs के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Hyundai Exter CNG
हुंडई मोटर इंडिया की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘EXTER’ अब CNG में भी उपलब्ध है। लेकिन अब यह Dual CNG सिलेंडर में आपको मिलेगी जिसकी वजह से अब इसके बूट में सामान रखने लिए काफी जगह मिलेगी। हुंडई की Exter में अब दो छोटे CNG सिलेंडर मिलेंगे।
EXTER CNG Dual Cylinder में 1.2L Bi-Fuel (पेट्रोल+CNG) इंजन दिया है जो 69 PS की पावर और 95.2 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। ARAI की रिपोर्ट के मुताबिक यह 27.1 km/kg की माइलेज देगी। माइलेज के लिहाज से यह बेहतर मॉडल है।
हुंडई एक्सटर Dual CNG मॉडल में अब बूट स्पेस की कमी आपको महसूस नहीं होगी। क्योंकि इसमें दो छोटे CNG टैंक फिट किये हैं जिससे डिग्गी में काफी जगह मिलती है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें सनरूफ, LED DRLs, LED टेल लैम्प्स, ऑटोमैटिक टेम्प्रेचर कंट्रोल, 6 एयरबैग्स, 20.32cm टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कण्ट्रोल, हिल स्टार्ट कंट्रोल और कई शानदार फीचर्स दिए गये हैं। Hyundai Exter CNG की कीमत 8.50 लाख रुपये से लेकर 9.38 लाख रुपये तक जाती है।
Tata Punch CNG
टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Punch को CNG वर्जन में पेश किया है। आपको बात दें कि CNG मोड पर सिर्फ टाटा की ही कारें स्टार्ट हो सकती हैं जबकि अन्य CNG कारों को पेट्रोल मोड पर स्टार्ट करने की जरूरत पड़ती है। Tata Punchमें अब दो छोटे CNG सिलेंडर मिलेंगे, जिसकी वजह से इसमें 212 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा।
यानी आप काफी सामान यहां रख सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टार्ट/स्टॉप बटन, सनरूफ और 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस है।
फाइल फोटो
इंजन की बात करें तो Punch CNG में 1.2L का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 73.5PS की पावर और 115 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। यह 27km/kg की माइलेज ऑफ़र करती है।
इसमें ग्राउंड क्लियरेंस 187 mm का है। यह 2,445 mm व्हीलबेस के साथ आती है। पंच का सीधा मुकाबला हुंडई एक्सटर CNG से होगा जिसकी कीमत 8.43 लाख रुपये से शुरू होती है।टाटा की पंच को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है जो इसका एक प्लस पॉइंट है।
यह भी पढ़ें: 2 लाख में Maruti की 7 सीटर कार, 20km का माइलेज, यहां मिलेगी बेस्ट डील
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
19 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
21 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines