Cheapest Diesel Cars: देश में डीजल कारों का क्रेज अब धीरे-धीरे कम होता दिखाई दे रहा है क्योंकि अब पेट्रोल और डीजल की कीमत में मामूली सा अंतर रह गया है। वहीं पेट्रोल कारें भी अब काफी अच्छे इंजन के साथ आने लगी जिसकी मदद से ये बढ़िया माइलेज भी ऑफर करती हैं। इसके अलावा CNG और इलेक्ट्रिक भी अब किफायती दाम में मौजूद हैं। लेकिन अबभी भी काफी लोग ऐसे भी जिन्हें सिर्फ डीजल कारें चलाना पसंद है। ऐसे ही लोगों के लिए हम लेकर आयें हैं भारत की सबसे सस्ती डीजल कारें जो सिटी और हाईवे पर बेहतर प्रदर्शन करती हैं।
Mahindra XUV 3XO Diesel
महिंद्रा XUV 3XO एक ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो अपने डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस के दम पर ग्राहकों को लुभा रही है। इस गाड़ी में डीजल इंजन का भी ऑप्शन दिया है। इसमें 1.5 L Turbo (CRDe) डीजल इंजन लगा है जो 85.8 kW की पावर और 300 Nm टॉर्क से लैस है। इसका मैन्युअल गियरबॉक्स 20.6 km/l की माइलेज और 6 AutoSHIFT+ देता है 21.2 km/l की माइलेज देता है।
महिंद्रा XUV 3XO के MX2 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9,98,999 रुपये से शुरू होती है। इस गाड़ी में आपको स्पेस भी काफी अच्छा मिल जाता है। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलती है।
Kia Sonet Diesel
किआ सोनेट में भी आपको डीजल इंजन की सुविधा मिलेगी। किआ सोनेट के डीजल वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 8,31,900 रुपये से शुरू है। इस कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ भी दिया है। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलती है। कुछ समय पहले सॉनेट का फेस लिफ्ट मॉडल बाजार में लॉन्च किया गया था
लेकिन डिजाइन के मामले में यह भी भी निराश करती है। इतना ही नहीं इसके केबिन भी आपको नयापन देखने को नहीं मिलेगा। इसमें आपको स्पेस ठीक-ठाक मिल जाएगा, पीछे बैठने वालों को कम थाई सपोर्ट और ख़राब सीटों के चलते दिक्कत हो सकती है।
Tata Nexon
Tata Nexon Diesel
अगर आप थोड़ा बजट बढ़ा सकते हैं तो आप टाटा की नेक्सन डीजल के बारे में विचार कर सकते हैं। Nexon Diesel Pure 1.5-लीटर डीजल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 10,99,990 रुपये है। सेफ्टी में इसे 5 स्टार रेटिंग भी मिली है, साथ ही 6 एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलती है।
Nexon में आपको फीचर्स काफी अच्छे मिल जाते हैं और स्पेस भी अच्छा है। लेकिन इस बार Nexon का डिजाइन बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता है। यह टॉय कार जैसे डिजाइन वाला फील देती है। उम्मीद है जल्दी ही इकसे डिजाइन को अपग्रेड किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
6 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
6 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
8 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
11 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
13 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines