Cheapest CNG Cars for office use: भारत में CNG कारों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। CNG कार सबसे ज्यादा वो लोग खरीदना पसंद करते हैं जिनका डेली रनिंग ज्यादा रहता है… यानी वो लोग जो ऑफिस जाते हैं। जो लोग गाड़ी से एक दिन में 30 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी करते हैं। पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कारों की तुलना में अभी भी CNG से चलने वाली कारें सस्ती पड़ती हैं। अगर आप भी एक ऐसी ही CNG कार की तलाश में हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ किफायती मॉडल लेकर आये हैं जो आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं।
Maruti Suzuki Alto K10 CNG
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 इस समय भारत की सबसे सस्ती CNG कार है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.96 लाख रुपये से शुरू होती है। साइज़ कॉम्पैक्ट होने की वजह से यह हैवी ट्रैफिक में भी आसानी से निकल जाती है। Alto छोटी फैमिली के लिए परफेक्ट कार साबित हो सकती है। इसमें स्पेस ठीक है और ४ लोग तो आराम से बैठ सकते हैं, जबकि कंपनी का दावा है कि 5 लोग इसमें बैठ सकते हैं।
इंजन की बात करें तो इस कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। CNG का भी ऑप्शन इसमें मिलता है और एक किलो CNG में यह 33.85 km की माइलेज देने का वादा करती है। इस कार में 5 लोगों के बैठने की जगह है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं।
Maruti Suzuki Celerio CNG
मारुति सुजुकी Celerio CNG भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है। यह थोड़ी प्रीमियम और बढ़िया स्पेस के लिए जानी-जाती है। इसका कॉम्पैक्ट साइज़ इसे हेवी ट्रैफिक में निकलने की आजादी देता है। इस कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। इसका इंजन भी बढ़िया परफॉरमेंस देता है। CNG मोड पर यह कार 34.43 km/kg की माइलेज ऑफर करती है।
कार में 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स की सुविधा मिलती है। Celerio CNG की एक्स-शो रूम कीमत 6.73 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Wagon-R CNG
मारुति सुजुकी वैगन-आर भारत में खूब पसंद की जाती है। वैगन-आर में बढ़िया स्पेस मिलता है और 5 लोग बहुत ही आराम से बैठ सकते हैं। सामान रखने के लिए वैगन-आर में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। यह कार CNG में भी मौजूद है और 34.05km/kg की माइलेज ऑफर करती है।
सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। डेली यूज़ के लिए वैगन-आर का इस्तेमाल किया जा सकता है। वैगन-आर की कीमत 6.44 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tata Tiago iCNG
टाटा मोटर्स की टियागो CNG भी एक अच्छा ऑप्शन है। लेकिन मारुति सुजुकी की CNG कारों की तुलना में यह कम माइलेज ऑफर करती है। 5 लोगो के बैठने की इसमें जगह दी गई है। इंजन की बात करें तो कार में 1.2 लीटर का इंजन लगा है जो CNG मोड पर 73hp की पावर और 95Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है। यह कार 27km/kg की माइलेज ऑफर करती है। कार की कीमत 6.64 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: BYD की 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार 8 अक्टूबर को होगी लॉन्च, 500km की मिलेगी रेंज
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
7 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
12 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
14 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines