Cheapest CNG Cars: पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कारों की तुलना में CNG कारें काफी किफायती साबित होती हैं। अब तो लगभग हर कार कंपनी CNG कारें बाजार में उतार रही हैं। लेकिन अभी भी मारुति सुजुकी की CNG कारें काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं, क्योंकि ये सबसे ज्यादा माइलेज जो देती हैं।
बाकी टाटा मोटर्स और हुंडई की भी CNG कारें बाजार में हैं पर उतनी किफायती नही हैं जितनी मारुति की हैं। यहां हम आपको मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा माइलेज देनी वाली सस्ती CNG कारों की जानकारी दे रहे हैं।
Maruti Suzuki WagonR CNG
वैगन-आर भारतीय फैमिली की पसंदीदा कार है। इसकी खूब बिक्री भी होती है। पेट्रोल के अलावा यह CNG भी उपलब्ध है। CNG मोड पर यह कार 33.47 km/kg की माइलेज देती है। कार की कीमत 6.44 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। वैगन-आर में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। इस कार में 1.0L और 1.2L लीटर पेट्रोल इंजन लगा है।
Maruti Suzuki Celerio
Maruti Suzuki Celerio CNG
मारुति Celerio का डिजाइन अब काफी अच्छा लगता है। यह पेट्रोल के साथ CNG में भी मौजूद है। CNG मोड पर यह कार 34.43 km/kg की माइलेज का वादा करती है। Celerio CNG की कीमत 6.73 लाख रुपये है। इसमें भी बढ़िया स्पेस मिलता है और इसका इंजन भी बढ़िया परफॉरमेंस देता है। इस कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है।
Maruti Suzuki Alto
मारुति सुजुकी की ऑल्टो सबसे सस्ती CNG कार है। CNG मोड पर यह कार 31.59km/kg की माइलेज का वादा करती है। Alto CNG की कीमत 5.13 लाख रुपये है। छोटी फैमिली के लिए अच्छी कार है, लेकिन अब यह किफायती कार नही रही है। इसमें 800cc का पेट्रोल इंजन लगा है। अगर आप अपनी फैमिली के लिए एक किफायती CNG कार लेने की सोच रहे हैं तो ये ऑप्शन आपकी पसंद बन सकते हैं।
संबंधित खबरें
कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
9 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
11 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
13 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
15 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines