देश में CNG कारों की मांग में कोई कमी नहीं आई है। दरअसल CNG अभी तक सबसे सस्ता ईंधन है। जो लोग रोजाना कार से 50 किलोमीटर या इससे ज्यादा ट्रैवल करते हैं उनके लिए तो CNG बेस्ट ऑप्शन है। इसलिए कार बाजार में सस्ती CNG कारों की डिमांड तेज हो रही है। वहीं पेट्रोल-डीजल कारें महंगी पड़ती हैं क्योंकि इनकी रनिंग कॉस्ट ज्यादा ही रहती है। अगर आप एक ऐसी ही किफायती CNG कार की तलाश में हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ बेस्ट मॉडल लेकर आए हैं तो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
Maruti ALto K10 CNG
- कीमत: 5.89 लाख से शुरू
मारुति सुजुकी की ALto K10 CNG एक किफायती कार है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.89 लाख से शुरू होती है। डेली यूज़ के लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है। इस कार में स्पेस आपको अच्छा नहीं मिलेगा और ना ही यह आरामदायक है। इस कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। CNG मोड पर यह 33.85 km की माइलेज देने का वादा करती है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और 6 एयरबैग्स मिलते हैं। इस कार के साथ मारुति सुजुकी का भरोसा मिलता है।
Tata Tiago iCNG
- कीमत: 5.99 लाख से शुरू
टाटा टियागो CNG एक मजबूत और शानदार CNG कार है। इसमें बढ़िया स्पेस मिलता है। इस कार को पेट्रोल और CNG ऑप्शन में ख़रीदा जा सकता है। इंजन की बात करें तो कार में 1.2 लीटर का इंजन लगा है जो CNG मोड पर 73hp की पावर और 95Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है। यह कार 26.49km/kg की माइलेज ऑफर करती है। कार की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Wagon-R CNG
- कीमत: 6.54 लाख से शुरू
अगर आप थोड़ा सा बजट बढ़ा सकते हैं तो 6.54 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में आपको मारुति सुजुकी वैगन-आर CNG मिल जाएगी। यह कार अपने बढ़िया स्पेस के लिए जानी जाती है। वैगन-आर में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। यह कार CNG में भी मौजूद है और 34.43 km/kg की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। कार की कीमत 6.54 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: टू-व्हीलर की Paid सर्विस खत्म होने पर ये 3 गलतियां पड़ सकती हैं भारी
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
50 mins ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
5 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
22 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines