जब खरीदनी हो सनरूफ वाली कार, तो 10 लाख के बजट में मिलेंगे ये शानदार ऑप्शन
Cheapest sunroof cars: अगर आपका बजट 10 लाख रुपये है और आप एक सनरूफ वाली कार की तलाश में हैं तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन बता रहे हैं।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Cheapest sunroof cars: कुछ साल पहले तक सनरूफ फीचर सिर्फ महंगी लग्जरी कारों में ही देखने को मिलता था। लेकिन अब यह फीचर बजट सेगमेंट की कारों में भी आने लगा है। अब वो बात अलग है कि इंडिया में ज्यादातर लोगों को सनरूफ का इस्तेमाल करना ही नहीं आता। खैर, अगर आपका बजट 10 लाख रुपये है और आप एक सनरूफ वाली कार की तलाश में हैं तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन बता रहे हैं।
टाटा मोटर्स की अल्ट्रोज एक शानदार प्रीमियम हैचबैक कार है जिसमें आपको लाजवाब स्पेस मिलता है। डिजाइन के मामले में भी यह अच्छी लगती है। टाटा अल्ट्रोज में आपको सनरूफ फीचर मिलता है। इसके सनरूफ वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.44 लाख रुपये से शुरू होती है।
किआ सॉनेट अब नए फेसलिफ्ट में आ चुकी है। इसका डिजाइन बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता। इसकी अपील कमजोर नज़र आती है। Sonet के HTE (O) MT पेट्रोल वेरिएंट में आपको सनरूफ फीचर मिलता है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 8.19 लाख रुपये है।
हुंडई एक्सटर ने भारत में तेजी से रफ़्तार पकड़ी है। इसे आप वैल्यू फॉर मनी कॉम्पैक्ट एसयूवी भी कह सकते हैं। एक्सटर के एसएक्स एमटी पेट्रोल वेरिएंट में सनरूफ फीचर मिलता है। इस वेरिएंट की एक्स-शो रूम कीमत 8.23 लाख रुपये से शुरू होती है।
टाटा मोटर्स की पंच भले ही बिकी में इस समय टॉप पर है और सेफ्टी के मामले में यह एक अच्छी कार भी है लेकिन यह अब तक की सबसे ख़राब डिजाइन वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। यह सिर्फ सेफ्टी के दम पर बिकती है। पंच के
एएमटी पेट्रोल वेरिएंट से सनरूफ फीचर मिलता है जिसकी कीमत 8.34 लाख रुपये से शुरू होती है।
हुंडई आई 20 अपने सेगमेंट की सबसे प्रीमियम और शानदार हैचबैक कार है। इस कार के स्पोर्ट्ज (O) एमटी पेट्रोल वेरिएंट के साथ ये सनरूफ फीचर मिलता है। इसकी कीमत 8.72 लाख रुपये से शुरू होती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: