30km से ज्यादा की माइलेज देती हैं ये सस्ती कारें, अब डेली चलाओ कार

अगर आप कम बजट में एक ऐसी कार खरीदने की सोच हैं जिसकी माइलेज काफी अच्छी हो तो यहां हम आपके लिए 30km से ज्यादा की माइलेज देने वाली कारों की जानकारी दे रहे हैं जोकि डेली यूज़ के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं।

CNG CAR

Cheapest Cars with 30km Plus Mileage: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों का घटना और बढ़ना जारी है, और इसका असर उन लोगों पर ज्यादा पड़ता है जो रोजाना अपनी कार से यात्रा करते हैं। लेकिन अब बाजार में काफी रिफाइंड इंजन वाली कारें आ गई हैं जिनकी परफॉरमेंस तो अच्छी है ही साथ ही बेहतर माइलेज भी मिलती है।

विज्ञापन

अगर आप कम बजट में एक ऐसी कार खरीदने की सोच हैं जिसकी माइलेज काफी अच्छी हो तो आपको CNG कार के बारे में विचार करना चाहिए। यहां हम आपके लिए 30km से ज्यादा की माइलेज देने वाली कारों की जानकारी दे रहे हैं जोकि डेली यूज़ के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं।

विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10

Maruti ALto K10 (CNG)

  • माइलेज:33.85 km/kg

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 छोटी फैमिली के लिए अच्छी कार है। इस कार में 1.0L का जबरदस्त पेट्रोल इंजन लगा है। यह कार CNG में भी मौजूद है और 33.85 km/kg की माइलेज देने का वादा करती है। इस कार में 5 लोगों के बैठने की जगह है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। ALto K10C VXI CNG की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 5 96 लाख रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

Maruti S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso (CNG)

  • माइलेज: 32.73km/kg

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो को हम माइक्रो एसयूवी के नाम से भी जानते हैं। इसमें अच्छा स्पेस मिलता है। परफॉरमेंस के लिए कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। यह कार CNG में भी मौजूद है और 32.73km/kg की माइलेज देने का वादा करती है। इसकी सीटिंग पोजीशन आपको एसयूवी वाला अहसास करवा देती हैं। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स की सुविधा मिलती है। इसकी कीमत 5.91 लाख रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Wagon-R(CNG)

  • माइलेज: 34.05km/kg

मारुति सुजुकी वैगन-आर का डिजाइन काफी आकर्षित करता है। इसमें स्पेस भी आपको बढ़िया मिल जाता है। इस कार के 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। यह कार CNG में भी मौजूद है और 34.43 km/kg की माइलेज देने का वादा करती है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। इसकी कीमत 6.44 लाख रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ