Cheapest Car Accessories: आजकल लोग किसी भी नई कार का बेस मॉडल खरीद कर उसे प्रीमियम टच देते हैं और वो भी बस थोड़े और पैसे मिलाकर। अब अगर आपके पास भी एक नॉर्मल कर है जिसे आप बेहतर बनाना चाहते हैं तो हम आपको यहां कुछ ऐसी काम की सस्ती एक्सेसरीज की जानकारी दे रहे हैं जिससे आपको सफ़र में कोई दिक्कत नही होगी और आपकी कार भी प्रीमियम फील देगी। इन एक्सेसरीज की कीमत 199 रुपये से शुरू होती है। आइये जानते हैं…
टायर पंक्चर रिपेयर किट
- कीमत: 199 रुपये से शुरू
सफ़र के दौरान कार के टायर्स पंचर होना आम बात है लेकिन अगर कोई मैकेनिक नहीं मिले तो परेशानियां बहुत बढ़ जाती हैं। ऐसे में आपको पंचर टूल किट हमेशा कार में रखनी चाहिए। इस किट की मदद से टायर को रिपेयर करना बहुत ही आसान बन जाता है। बाजार में किट 199 रुपये की शुरूआती कीमत में आप ख़रीद सकते हैं।
स्मार्ट टायर इन्फ्लेटर
- कीमत: 3000 रुपये भीतर
ट्यूबलेस टायर के लिए पोर्टेबल स्मार्ट टायर इन्फ्लेटर काफी मददगार साबित होते हैं। टायर में हवा कम हो या टायर रिपेयर के दौरान हवा भरने के लिये ये काफी अच्छे होते हैं। बाजार में आप इन्हें 3000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस समय अमेजन इंडिया पर आपको कई अच्छे मॉडल आसानी से मिल जायेंगे। आजकल पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कंप्रेसर का चलन है क्योंकि ये इन बिल्ट बैटरी से लैस हैं, बस एक बार चार्ज करो और जब जरूरत पड़े तो इस्तेमाल करो। आप 150 PSI तक की हवा भर सकते हैं।
कार वैक्यूम क्लीनर
- कीमत:699 रुपये से शुरू
कार की रेगुलर सफाई के लिए अगर आप कॉम्पैक्ट वैक्यूम क्लीनर इस्तेमाल करेंगे तो आपकी कार जल्दी क्लीन होगी । कपड़े की तुलना में वैक्यूम क्लीनर कार के उन हिस्सों की भी सफाई करता है जहां आपका हाथ नहीं जा पाता। अमेजन इंडिया पर आपको 699 रुपये की शुरूआती कीमत में मॉडल मिल जायेंगे । एक बात का ध्यान रखें कि वैक्यूम क्लीनर कम से कम 100W का होना जरूरी है, वरना कार ठीक से क्लीन नहीं हो पायेगी।
कार एयर प्यूरीफायर
- कीमत: 2500 रुपये से शुरू
घर में ही नहीं अपनी कार में आपको एयर प्यूरीफायर रखना चाहिए। क्योंकि कार में भी सबसे ज्यादा दूषित हवा रहती है जिसकी वजह से आपको सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। कुछ अच्छे ब्रांड्स एयर प्यूरीफायर में HEPA फ़िल्टर का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से के कैबिन में धूल, केमिकल, वायरस और दुर्गंध को दूर किया जा सकता है। अमेजन पर इनकी कीमत 2500 रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: लग्जरी फीचर्स के साथ Mahindra ने XUV700 का नया वेरिएंट किया लॉन्च, कीमत 16.89 लाख रुपये
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
11 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
13 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
15 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
16 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
18 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines