Best 100cc bikes in India: मार्च का महीना चल रहा है और अगर आप एक एंट्री लेवल बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए इसलिए अच्छा साबित हो सकता है क्योंकि टू-व्हीलर कंपनियां और डीलर्स अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए बेत ऑफर्स का सहारा ले रही हैं। डेली के लिए एक अच्छी बाइक के लिए आपकी तलाश जारी है तो यहां हम आपके लिए तीन सबसे शानदार बाइक्स के बी आरे में बता रहे हैं जो आपके लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती हैं। साथ ही सामान रखने के लिए भी ये बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं।
TVS Radeon
- कीमत: 59,880 हजार से शुरू
अगर आप छोटे कस्बों या गावों में रहते हैं तो आपके लिए TVS Radeon एक अच्छी बाइक है। इस बाइक का सिंपल डिजाइन आपको बोर नहीं होने देगा। इसमें फीचर्स भी काफी अच्छे मिलते हैं। इसकी सीट आरामदायक है। इसके सस्पेंशन ख़राब रास्तों पर बेहतर काम करते हैं। खराब रास्तों पर राइडर को आराम मिलता है। इस बाइक में 110cc का इंजन लगा है जो 8.08bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक की रियल माइलेज 60-62 kmpl है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है जिसमें आप रियल टाइम माइलेज, स्पीड क्लॉक, अवरेज और गियर शिफ्ट चेंज होते हुए देख सकते हैं। Radeon की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 59,880 हजार से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: नई Jeep Compass जल्द होगी लॉन्च, तस्वीरों में डिजाइन का हुआ खुलासा
Honda Shine 100
- कीमत: 66,900 रुपये
होंडा शाइन 100 कम कीमत में शानदार बाइक है। इस बाइक का सिंपल डिजाइन ग्राहकों को पसंद आ रहा हैं। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। शाइन 100 में 98.98 cc का इंजन लगा है जो 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि एक लीटर में यह बाइक 65 किलोमीटर की माइलेज देती है। लम्बी राइड के लिए बाइक में सॉफ्ट और लंबी सीट मिलती है। खराब रास्तों पर यह बाइक आसानी से चलती है। यह कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है जिसकी वजह से अच्छी ब्रेकिंग मिलती है। इस बाइक एक्स-शो रूम कीमत 66,900 रुपये से शुरू होती है।
Hero HF100
- कीमत: 59,000 रुपये से शुरू
हीरो मोटोकॉर्प की HF100 सबसे किफायती बाइक है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों में खूब पसंद की जा रही है। इस बाइक में 100cc का इंजन लगा है जो 8.02 PS की पावर देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक में एक लीटर में 70 किलोमीटर की माइलेज दे सकती है। बाइक की सीट बहुत लम्बी नहीं है पर सॉफ्ट होने के साथ आरामदायक है। इसके दमदार सस्पेंशन की वजह से यह खराब रास्तों पर आसानी से निकल जाती है। इसे हैवी ट्रैफिक में चलाना आसान हैं। इस बाइक के लगे टायर्स रोड पर बेहतर ग्रिप ऑफर करते हैं।
यह भी पढ़ें: Women’s Day 2025: महिलाओं के लिए बेस्ट स्कूटर, स्टाइल के साथ ईजी राइड का मजा
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
21 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines