Cheapest bikes in India: भारत में डेली यूज़ के लिए कई बाइक्स इस समय मौजूद हैं। जो किफायती होने के साथ बेहतर माइलेज भी ऑफर करती हैं। देश में 100cc और 110 cc इंजन वाली बाइक्स की डिमांड खूब रहती है। अगर आपका बजट 60-70 हजार रुपये तक है और आप एक बढ़िया माइलेज वाली बाइक की तलाश में हैं तो यहां हम तीन ऐसी बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। कम कीमत और ज्यादा माइलेज का भरोसा भी आपको इन बाइक्स में मिलता है।
Hero HF 100
अगर आप बजट कम है तो आप हीरो मोटोकॉर्प की HF 100 के बारे में विचार कर सकते हैं। इस बाइक में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ 97.2cc का इंजन दिया है, जो कि 8.36 PS की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ARAI के मुताबिक यह बाइक 67 kmpl तक की माइलेज निकाल सकती है।
बाइक में मेटल ग्रैब रेल, ब्लैक थीम पर बेस्ड एग्जॉस्ट, क्रैश गार्ड, एलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।बाइक के लुक बेहतर करने के लिए इसमें नए ग्राफिक्स का सहारा लिया गया है। इस बाइक में 9.1 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है। बाइक के फ्रंट और रियर व्हील्स में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। Hero HF 100 की कीमत 55,450 रुपये (एक्स-शो रूम कीमत) से शुरू होती है।
TVS Sport
टीवीएस की सपोर्ट बाइक आज भी अपने सेगमेंट की सबसे स्पोर्टी बाइक है। इस बाइक में 110cc का इंजन लगा है जो 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। एक लीटर में यह बाइक 80 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर करती है बाइक में 17 इंच के दोनों टायर्स मिलते हैं। इसमें भी आपको कॉम्बी ब्रेक सिस्टम जैसा फीचर मिलता है। इसके फ्रंट में 130mm ड्रम ब्रेक और रियर में 110mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 59 हजार रुपये है। अगर आपका बजट एक महंगी प्रोमियम बाइक खरीदने का नहीं है तो आप TVS Sport के बारे में विचार कर सकते हैं।
Honda Shine 100
होंडा की शाइन 100 आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। इस बाइक में 98.98 cc का इंजन लगा है जो 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। परफॉरमेंस के मामले में यह एक अच्छी बाइक है और इसका इंजन भी स्मूथ है।
इस बाइक में 17 इंच के टायर्स लगे हैं। इसके फ्रंट में 130mm ड्रम ब्रेक और रियर में 110mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। ब्रेकिंग को और भी ज्यादा असरदार बनाने के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम मिलता है। इसकी लंबी सीट आपको लंबी दूरी पर थकान नहीं होने देगी। Shine 100 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपये रखी है। कीमत और पेर्फोर्मंस के मामले यह एक अच्छा मॉडल है।
यह भी पढ़ें: Kia की इन 3 कारों पर आया 2 लाख का डिस्काउंट, ऑफर कुछ ही समय के लिए
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
15 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
16 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
19 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
21 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
23 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines