Cheapest Automatic Cars: कुछ साल पहले तक ऑटोमैटिक कारें आम लोगों की पहुंच से काफी दूर थी, लेकिन जब से AMT (automated manual transmission)कारें बाजार में आई हैं तब से ये सेगमेंट न सिर्फ किफायती हुआ है बल्कि आम लोगों की पहुंच में भी आ गया है। AMT आज भी सबसे सस्ती टेक्नोलॉजी है क्योंकि इसे आम भाषा में जुगाड़ की तरह देखा जाता है। खैर हैवी ट्रैफिक में AMT गियरबॉक्स काफी सहूलियत प्रदान भी करता है।
क्लच-ब्रेक दबा-दबा कर पैरों की हालत ख्रराब हो जाती है। जाम की समस्या अब आम बात हो गई है। ऐसे में ऑटोमैटिक कारें काफी बेहतर साबित होती है। यहां हम आपके लिए भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
Maruti Alto K10 AMT
मारुति सुजुकी Alto K10 एक बढ़िया फैमिली कार है। इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जोकि मैन्युअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है। Alto K10 की कीमत 3.99 लाख रुपये है जबकि इसके AMT वेरिएंट की कीमत 5.56 लाख रुपये से शुरू होती है। एक लाइट में यह कार 25km तक की माइलेज ऑफर करती है।
इस कार में स्पेस ठीक-ठाक मिल जाता है। Maruti की इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 2 स्टार रेटिंग मिली हुई है। सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयर बैग्स, सीट बेल्ट और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है।
Maruti S-Presso AMT
मारुति सुजुकी की माइक्रो एसयूवी S-Presso एक अच्छी ऑटोमेटिक कार है। इस कार में आपको बढ़िया स्पेस मिल जाएगा। लोकल जाना हो या लंबी दूरी पर… यह कार निराश होने का मौका नहीं देती। इंजन की बात करे तो इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन है और यह 5-स्पीड ऑटोमेटिक (AGS) गियरबॉक्स के साथ आती है।
कार में स्पेस भी अच्छा मिल जाता है। सिटी ड्राइव के लिए यह एक शानदार कार है। इसकी कीमत 5.71 लाख रुपये से शुरू होती है। सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयर बैग्स, सीट बेल्ट और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है।
Renault Kwid AMT
रेनो क्विड अपने सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश कार है। इसमें स्पेस की कोई कमी है । ग्राहकों को खूब पसंद आती है। इसका डिजाइन स्पोर्टी है। इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 5-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। Renault Kwid ऑटोमेटिक वर्जन की कीमत 5.44 लाख रुपये से शुरू होती है। सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयर बैग्स, सीट बेल्ट और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है।
Maruti WagonR AMT
मारुति वैगनआर देश की सबसे फेवरेट हैचबैक कार है। हर महीने इसकी 15 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिक जाती हैं। मैन्युअल के साथ इसमें AMT का भी ऑप्शन मिलता है। हैवी ट्रैफिक में इस कार को आसानी से ड्राइव कर सकते हैं। इंजन की बात करें कार में 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलते हैं। कार में 5-स्पीड एमटी/ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन है। वैगनआर ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tata Tiago AMT
बेस्ट ऑटोमैटिक कारों की लिस्ट में टाटा टियागो भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 5-स्पीड एमटी/ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है। इस कार में स्पेस अच्छा मिल जाता है। सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयर बैग्स, सीट बेल्ट और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। कीमत की बात करें तो इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.94 लाख रुपये है।
Maruti Celerio AMT
मारुति सेलेरियो एक परफेक्ट हैचबैक कार है। यह मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आती है। इसके AMT की एक्स-शो रूम 6.28 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें स्पेस काफी अच्छा आपको मिल जाता है । इसमें सामान रखने के लिए 242 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी दिया है। इस कार में 998 cc इंजन दिया है जो 65.71 Bhp की पावर देता है । इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और फ्रंट में एयर बैग्स दिए हैं।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
6 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
8 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
10 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines