भारत में मारुति सुजुकी अर्टिगा की डिमांड खूब है। कम कीमत में आपको एक अच्छी MPV मिल जाती है। अब इसी सेगमेंट में किआ कैरेंस भी है लेकिन यह ग्राहकों की पहली पसंद कभी नहीं रही। डिजाइन और परफॉरमेंस के मामले में कारेंस ने कभी इम्प्रेस नहीं किया। अब ऐसे में कंपनी एक बार फिर इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लगातार इस कार से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं…कुछ दिन पहले खबर आई कि मार्च-अप्रैल में नई कारेंस को लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अब यह कन्फर्म हो गया है कि अगले महीने (अप्रैल 2025) में इस कार को लॉन्च किया जाएगा।आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया इसमें देखने को मिलने वाला है।
ADAS के साथ आएगी नई Kia Carens
रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ Carens फेसलिफ्ट वर्जन को अगले महीने लॉन्च क्या जाएगा लेकिन कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है जल्द ही किआ की तरह से इस बारे में सूचना मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल में ही कैरेंस फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। नये मॉडल में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इस बार मारुति सुजुकी अर्टिगा को ओवरटेक करने की कोशिश करेगी। इसके लिए कंपनी इस नए मॉडल में कुछ अच्छे फीचर्स को भी शामिल कर सकती है।
फेसलिफ्ट Carens में पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ESC, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं इसकी फर्स्ट और सेकंड रो में वेंटिलेटेड सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा इस गाड़ी में 30 इंच का ट्रिनिटी डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 12.3 इंच की दो स्क्रीन के साथ ही 5 इंच की स्क्रीन को शामिल किया जायेगा। कैरेंस के फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
तीन इंजन का मिलेगा विकल्प
Carens फेसलिफ्ट को 3 इंजन ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसमें 1.5-लीटर डीजल, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि Carens को CNG और इलेक्ट्रिक में भी लॉन्च किया जाएगा। बाजार में नई Carens फेसलिफ्ट कितना पसंद किया जाएगा ? यह देखने वाली बात होगी, लेकिन पिछले कुछ समय से Kia की कारों का डिजाइन बहुत ज्यादा निराश कर रहा है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण है Kia Syros और Sonet…
अर्टिगा को मिलेगी कांटे की टक्कर
kia Carens फेसलिफ्ट का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा से होगा।अर्टिगा की एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है।अर्टिगा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 102 bhp की पावर और 136.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। इसमें सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ड्यूल एयरबैग्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर, लोड लिमिटर और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।CNG का भी ऑप्शन मिलता है। पेट्रोल मोड पर यह 20.51kmpl की माइलेज देती है जबकि CNG पर 26 km/kg की माइलेज देती है।
यह भी पढ़ें: ओला की जगह ग्राहकों ने जमकर खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 82% बढ़ गई बिक्री
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
5 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
7 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
8 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
10 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines