Cheapest 7 seater family cars: आजकल वीकेंड पर लोग घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। कोरोना के बाद से अब लोग अपने सेहत का ध्यान थोड़ा ज्यादा रखने लगे हैं। इसलिए पूरे हफ्ते की थकान को मिटाने के लिए वीकेंड पर आउटिंग करना अब लोगों की आदत में शामिल हो गया है जोकि अच्छी बात भी है।
अब खास बात ये है कि लोगों का कार खरीदने का भी नजरिया बदल गया है। अब लोग ऐसा गाड़ी खरीदना पसंद करते हैं जो पूरी फैमिली के लिए भी फिट हो मार्केट में भी अब कम बजट में 7 सीटर कारें आने लगी हैं।
अगर आपकी भी जरूरत एक ऐसी ही कार की है जिसमें आपकी पूरी फैमिली आसानी से फिट हो जाए तों यहां हम आपको कुछ ऐसे ही बेस्ट ऑप्शन की जानकारी दे रहे हैं।
renault triber
Renault Triber
रेनो ट्राइबर की एक्स-शो रूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 999cc का पेट्रोल इंजन मिलता है जोकि 72PS पावर और 96Nm टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है।
ट्राइबर की माइलेज 20kmpl है। इस कार में 8 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है जो कि एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो से कनेक्ट कर सकते हैं।सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स और EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है। इसमें 5+2 सीटिंग का ऑप्शन मिलता है। यानी 7 लोग इसमें बैठ सकते हैं लेकिन इसके बूट में आपको बहुत ज्यादा स्पेस नहीं मिलेगा।
Maruti Ertiga
इंडियन फैमिली में मारुति अर्टिगा बेहद लोकप्रिय एपीवी है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 8.69 लाख से शुरू होती है। इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह है, यानी स्पेस के मामले में यह बढ़िया फैमिली कार है। 1.5 लीटर की क्षमता का K-सीरीज़ डुअल जेट इंजन इस्तेमाल किया है, जो कि आइडियल स्टार्ट/स्टॉत तकनीक के साथ आता है।
ये इंजन 101hp की पावर और 136nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को कंपनी ने 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स से लैस किया है। ये कार पेट्रोल इंजन के साथ ही कंपनी फिटेड CNG के साथ आता है पेट्रोल मोड पर यह कार 20.51kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG पर माइलेज बढ़कर 26km/kg तक जाती है।
Maruti Suzuki Eeco
मारुति सुजुकी की EECO सबसे सस्ती 7 सीटर कार है। आप इसे 5 सीटर से लेकर 7 सीटर में भी खरीद सकते हैं पर्सनल यूज़ के अलावा इसका इस्तेमाल एम्बुलेंस तक में किया जा सकता है। नई Eeco की एक्स-शो रूम कीमत 5.22 लाख रुपये से शुरू होती है।
इंजन की बात करें तो मारुति सुजुकी ईको में 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क पैदा करता है।माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मोड पर ईको 20kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27km/kg की माइलेज देती है। यानी यह मॉडल कीमत और माइलेज के लिहाज से काफी किफायती है।
यह भी पढ़ें: Ram Navami पर इन 6 कारों पर मिल रहा है 67,000 रुपये तक का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
6 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
8 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
10 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines