हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

27km की माइलेज, 5.33 लाख से कीमत शुरू, घर लाएं ये सस्ती 7 सीटर कारें

Cheapest 7 seater cars: अगर आप एक ऐसी 7 सीटर कार की तलाश में हैं जो किफायती हो… तो यहां हम आपको, आपकी जरूरत और बजट के कुछ खास मॉडल की जानकारी दे रहे हैं जो आपके डेली यूज़ के साथ-साथ वीकेंड पर भी इस्तेमाल करने के लिए फिट हैं।

विज्ञापन

Cheapest 7 seater cars: इस समय कार बाजार में सस्ती 7 सीटर कारों की डिमांड तेज हो रही है। कीमत कम  और स्पेस के साथ बढ़िया फीचर्स भी मिल जाते हैं। इतना ही नहीं डेली यूज़ के हिसाब से भी ये बेहतर हैं क्योंकि माइलेज आपको अच्छी मिल जाती है। अब भारत में ये सेगमेंट इसलिए भी लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि आजकल हर वीकेंड पर पूरी फैमिली एक साथ घूमने निकल पड़ती है।

ऐसे में 7 सीटर कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अगर आप भी एक ऐसी ही किफायती कार की तलाश में हैं तो यहां हम आपको इस समय मौजूदा उन 7 सीटर कारों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं। इन कारों को आप डेली यूज़ के साथ-साथ वीकेंड पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Kia Carens

Kia Carens

  • कीमत:10.45 लाख रुपये से शुरू

Kia Carens फैमिली के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। 2nd और 3rd रो में आपको काफी अच्छी जगह मिल जाती है। 7 लोग इसमें आसनी से बैठ सकते हैं। इसके बूट में भी स्पेस ठीक है पर बहुत ज्यादा नहीं है। इसमें बढ़िया केबिन स्पेस और बूट स्पेस मिल जाता है। Carensमें आपको 3 इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 1.5L GDi पेट्रोल, 1.5L पेट्रोल और 1.5L CRDI डीजल इंजन हैं। मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियर बॉक्स में यह गाड़ी मिलती है। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स और EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 10.45 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर आपके पास बजट की समस्या नहीं है तो आप Carens को खरीद सकते हैं।

Maruti Ertiga

  • कीमत: 8.69 लाख रुपये  से शुरू

मारुति सुजुकी अर्टिगा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली लाइफस्टाइल फैमिली कार है। वैसे कंपनी ने इसे फैमिली क्लास को टारगेट करने के लिए ही डिजाइन किया है। इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह है, यानी स्पेस के मामले में यह बढ़िया फैमिली कार है। इसमें स्टार्ट/स्टॉप फीचर मिलता है। पेट्रोल के साथ यह CNG ऑप्शन के साथ आती है। परफॉरमेंस के लिए इसमें 1.5 लीटर की का K-सीरीज डुअल जेट इंजन लगा है जो 101hp की पावर और 136 nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को कंपनी ने 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स से लैस किया है। ये कार पेट्रोल इंजन के साथ ही कंपनी फिटेड CNG के साथ आता है पेट्रोल मोड पर यह कार 20.51kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG पर माइलेज बढ़कर 26km/kg तक जाती है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 8.69 लाख से शुरू होती है।

Renault Triber

  • 5.99 लाख रुपये से शुरू

अगर आपका बजट बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन आप फिर भी एक नई 7 सीटर  कार की तलाश में हैं तो Renault Triber आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। इसमें 5+2 सीटिंग का ऑप्शन मिलता है। इसमें 5 बड़े और 2 छोटे लोग आसानी से बैठ सकते हैं। इसके बूट में आपको बहुत ज्यादा स्पेस नहीं मिलेगा। फीचर्स की बात बात करें तो इसके बूट में आपको बहुत ज्यादा स्पेस नहीं मिलेगा। इस कार में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो कि एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो से कनेक्ट कर सकते हैं। पावर के लुए इस कार में 999cc का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 72 PS पावर और 96 Nm टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। ट्राइबर की माइलेज 20 kmpl है। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स और EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है। ट्राइबर की एक्स-शो रूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

Maruti Suzuki Eeco

  • कीमत: 5.32 लाख रुपये से शुरू

कम बजट में सस्ती 7 सीटर कार सिर्फ एक ही है और वो है मारुति सुजुकी EECO, जो आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। मारुति ने इसे इस तरह से डिजाइन किया है जिसे ताकि आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल का सकें। ईको के इंजन की बात करें तो इसमें 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 81 PS की पावर और 104 Nm का टॉर्क मिलता है। पेट्रोल मोड पर ईको 20kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27 km/kg की माइलेज देती है। यानी यह मॉडल कीमत और माइलेज के लिहाज से काफी किफायती है। Eeco की एक्स-शो रूम कीमत 5.32 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें: स्टॉक खत्म करने के लिए Toyota ने दिया 5 लाख का डिस्काउंट, यहां देखें पूरी लिस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें