हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बड़ी फैमिली के लिए सस्ती 7 सीटर कारें, 27km की माइलेज और कीमत 5.33 लाख से शुरू

ग्राहक अब ऐसी कारों को प्राथमिकता देने लगे हैं जो रोजाना की जरूरत को पूरा भी करे और अगर पूरे परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जाना पड़े तो सब लोग एक ही वाहन का इस्तेमाल कर सकें।

विज्ञापन

Affordable 7 seater cars in India: भारतीय ग्राहकों का कार खरीदने का नजरिया अब काफी बदल गया है। अब लोग सेफ्टी के साथ यूटिलिटी पर भी फोकस करने लगे हैं। ग्राहक अब ऐसी कारों को प्राथमिकता देने लगे हैं जो रोजाना की जरूरत को पूरा भी करे और अगर पूरे परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जाना पड़े तो सब लोग एक ही वाहन का इस्तेमाल कर सकें।

कार कंपनियां अब इस बार को अच्छे से जान चुकी हैं और इसलिए सस्ती 7 सीटर कारों को बाजार में उतार रही हैं। अगर आप भी अपने परिवार के लिए एक ऐसी ही किफायती कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ अच्छे ऑप्शन बता रहे हैं।

Maruti Suzuki Eeco

  • कीमत: 5.33 लाख रुपये से शुरू

कम कीमत और शानदार माइलेज के चलते Maruti Eeco को को काफी पसंद किया जाता है। यह भारत की बेस्ट सेलिंग गाड़ी है। इसमें 7 लोगों तक के बैठने की जगह मिलती है। 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क पैदा करता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मोड पर ईको 20kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27 km/kg की माइलेज देती है।

विज्ञापन

Eeco में 13 वेरिएंट मिलते हैं, इसमें 5 सीटर और 7 सीटर का ऑप्शन मिलता है। पर्सनल यूज़ के अलावा इसका इस्तेमाल एम्बुलेंस तक में किया जा सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें 2 एयरबैग, ABS+EBD, स्लाइडिंग डोर्स, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Ecco की एक्स-शो रूम कीमत 5.33 लाख रुपये से शुरू होती है। डिजाइन के मामले में यह बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करती पर यह एक पैसा वसूल गाड़ी भी है।

विज्ञापन

Renault Triber

  • कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू

रेनो ट्राइबर में आपको बेहतर डिजाइन,स्पेस और फीचर्स मिल जायेंगे। 7 लोगों के बैठने की इम्सने आपको जगह मिलती है लेकिन इसके बूट में आपको बहुत ज्यादा स्पेस नहीं मिलेगा। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.99लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 999cc का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 72 PS पावर और 96 Nm टॉर्क देता है।

यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। ट्राइबर की माइलेज 20 kmpl है। इस कार में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो कि एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो से कनेक्ट कर सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स और EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

Renault Triber और Maruti Suzuki Eeco ये दो ही ऐसे एमपीवी हैं जो अपने सेगमेंट में काफी किफायती दाम में आती हैं। अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है तो आप Maruti Ertiga और Kia Carens के बारे में भी विचार कर सकते हैं। इनकी कीमत 9-10 रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें: 170km की रेंज के साथ सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, Ola को मिलेगी टक्कर, कीमत महज इतनी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola