Cheapest 7 seater car: भारत में किफायती कारों की डिमांड खूब है। कार कंपनियां लगातार बजट सेगमेंट पर फोकस करते हुए बाजार में कारें पेश कर रही हैं। अगर आप अपनी फैमिली के लिए एक किफायती 7 सीटर कार की तलाश में हैं ? तो यहां हम आपको एक ऐसे गाड़ी के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए सही ऑप्शन साबित हो सकती है। इतना ही नहीं डेली यूज़ के अलावा वीकेंड पर भी आप इस गाड़ी को लेकर जा सकते हैं।
5.99 लाख में 7 सीटर कार
रेनो ट्राइबर (Renault TRIBER) एक अच्छी 7 सीटर फैमिली एमपीवी है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 5+2 सीटिंग का ऑप्शन आपको मिलता है। यानी 5 बड़े और दो छोटे बच्चों के लिए यह परफेक्ट फैमिली कार साबित हो सकती है।
स्पेस की इसमें कोई कमी नहीं है। यह चार मीटर से कम लंबी है। लेकिन इसमें बूट स्पेस काफी कम मिलता है जिसकी वजह से आप बहुत ज्यादा सामान इसमें नहीं रख सकते। सामान के लिए आपको थोड़ा एडजस्ट करने करना पड़ सकता है।
इंजन और पावर
Renault TRIBER में दो इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसमें 1 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो कि 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, ये इंजन 100PS की पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस हैं।
परफॉरमेंस के मामले में यह इंजन अच्छा है। सिटी ड्राइव पर तो यह बेहतर प्रदर्शन करता ही है साथ ही हाईवे पर भी इस गाड़ी को चलाने में कोई दिक्कत नही होती। एक लीटर में यह कार 20 km तक की माइलेज निकाल देती है।
फीचर्स
अब चूंकि यह एक फैमिली कार है तो इसमें जरूरत के हिसाब से सभी फीचर्स दिए गये हैं। इस कार में 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है जो कि एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है।
इसमें हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, दूसरी और तीसरी Row के लिए एसी वेंट, डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), डुअल फ्रंट एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके थर्ड रो में डिटैचेबल सीट्स मिलती है, जिसे जरूरत पड़ने पर हटाया जा सकता है। इस गाड़ी की परफॉरमेंस काफी अच्छी है, हर मौसम यह बखूबी चलती है।
Note: Renault TRIBER की एक्स-शो रूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है, ऑफर की अधिक जानकारी के लिए कंपनी के शो-रूम से संपर्क करें.
यह भी पढ़ें: 23 मई को लॉन्च होगी Kia की नई Electric SUV EV3, सामने आया फर्स्ट लुक
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
6 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
8 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
10 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines