कारों में 6 एयरबैग फीचर्स के रूप में शामिल किये जा रहे हैं। अगर आप भी एक ऐसी ही कार लेने जा रहे हैं तो यहां हम आपको 6 एयरबैग वाली सबसे सस्ती कारों के बारे में जानकारी दे रहे। एक कार में 5 लोग और इससे ज्यादा भी बैठते हैं और उन सभी की सुरक्षा बेहद जरूरी है। अगर आप भी एक ऐसी ही कार लेने जा रहे हैं तो यहां हम आपको आपको 6 एयरबैग वाली कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए उपयोगी साबित जो सकती है।
Maruti Alto K10
- एयरबैग: 06
- कीमत: 4.23 लाख रुपये से शुरू
मारुति सुजुकी ने अभी हाल ही में अपनी सबसे सस्ती कार Alto K10 में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में शामिल किये हैं। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 4.23 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में 1.0L K10C पेट्रोल इंजन लगा है जो 49 KW की पावर और 89 Nm का टॉर्क जा रेस्ट करता है। सिटी से लेकर हाईवे पर इसका प्रदर्शन बेहतर रहता है। इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल और AGS गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। Alto K10 पेट्रोल मैन्युअल की माइलेज 24.39 kmpl है। जबकि पेट्रोल AMT की माइलेज 24.90 kmpl है। इसके अलावा Alto CNG मोड पर 33.85 km/kg की माइलेज ऑफर करती है। इस कार की हैंडलिंग और राइड क्वालिटी ठीक-ठाक है। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, सीट बेल्ट और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती हैं। Alto छोटी फैमिली के लिए यह एक ठीक-ठाक कार है लेकिन ज्यादा कीमत निराश करती है।
Maruti Celerio
- एयरबैग: 6
- कीमत: 5.64 लाख रुपये से शुरू
मारुति सुजुकी सेलेरियो में भी अब 6 एयरबैग स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में शामिल किये हैं। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, सीट बेल्ट और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती हैं। परफॉरमेंस के लिए 1.0 लीटर K10C पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 65 hp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ है। यह इंजन अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज ऑफर करता पेट्रोल पर यह कार एक लीटर में 26 km की माइलेज देती है। जबकि CNG मोड पर यह कार 33.85 km/kg का माइलेज ऑफर करती है।
Hyundai Grand i10 Nios
- एयरबैग: 6
- कीमत: 5.98 लाख रुपये से शुरू
हुंडई की Grand i10 Nios एक शानदार कार है। इसकी कीमत 5.98 लाख रुपये से शुरू होती है। इसका डिजाइन और इंटीरियर काफी बेहतर है। 1.2 लीटर Kappa पेट्रोल इंजन मिलता है जो 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और AMT की सुविधा मिलती है। ये इंजन आपको रियल ड्राइविंग एमिशन और E20 मानकों का पालन करती है। सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ 6 एयरबैग की सुविधा मिलती है। लंबी दूरी के लिए यह एक शानदार कार और आप इसमें थकते नहीं हैं। यह कार जमकर चलती है। इसमें स्पेस भी काफी अच्छा मिल जाता है।
यह भी पढ़ें: 8 से 9 लाख में आने वाली टॉप कॉम्पैक्ट SUV, सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग, स्पेस की नहीं कोई कमी
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
5 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines