Cheapest 125cc bikes: जो लोग रोजाना बाइक से 40 किलोमीटर या इससे ज्यादा की दूरी तय करते हैं उनके लिए एंट्री लेवल बाइक्स सबसे बेहतर ऑप्शन माने जाते हैं।अगर पावर और माइलेज दोनों एक साथ आपको चाहिए तो फिर 125cc बाइक्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं। वैसे तो इस सेगमेंट में आपको काफी मॉडल आसानी से मिल जायेंगे लेकिन यहां हम आपके लिए तीन ऐसी बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं जो वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती हैं।
Honda Shine 125
होंडा शाइन 125 अपने सेगमेंट की सबसे अच्छी बाइक मानी जाती है। इसकी सीट आरामदायक है। इसमें 124 cc का SI इंजन लगा है जो 7.9 kW की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा दी गई है। ARAI के मुताबिक यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 64 km की माइलेज निकाल सकती है। बाइक के फ्रंट में 240mm Disc और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसमें 18 इंच के टायर्स लगे हैं। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 79 हजार रुपये से शुरू होती है।
Hero Super Splendor
हीरो की सुपर स्पलेंडर प्लस बेहद सिंपल डिजाइन वाली बाइक है। इसमें 124.7ccका इंजन दिया है जो 10.7bhp और 10.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। एक लीटर में यह बाइक 80km (ARAI) तक की दूरी तय कर सकती है। इसके फ्रंट टायर में 240mm Disc और रियर टायर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया है। इसमें 18 इंच के टायर्स लगे हैं। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 79 हजार रुपये से शुरू होती है। बाइक की कीमत 78 हजार रुपये से शुरू होती है।
Bajaj CT 125X
बजाज की इस बाइक को छोटे कस्बों और गांवों में खूब पसंद किया जाता है। इसमें 125cc का एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 10 bhp की पावर और 11 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसके फ्रंट टायर में 240mm Disc और रियर टायर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया है। इसमें 17 इंच के टायर्स लगे हैं। इस बाइक के डिजाइन सिम्पल है और इसके बॉडी ग्राफिक्स आपको पसंद आ सकते हैं। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 73 हजार रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Maruti Brezza CNG में शामिल हुए नए सेफ्टी फीचर्स, क्या कीमत पर पड़ेगा असर ? जानें
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
18 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines