Cheapest 125cc Bikes: देश में 125cc बाइक्स की डिमांड अब कफी बढ़ने लगी है। क्योंकि इनकी कीमत तो कम होती ही है साथ ही परफॉरमेंस भी निराश नहीं करती। ऑप्शन इस समय काफी हैं। सिंपल डिजाइन से लेकर स्पोर्टी लुक में आपको बाइक्स आसानी से मिल जायेंगी। तो अगर आप भी एक ऐसी ही बाइक की तलाश में हैं जिसमें सिंपल लुक हो और बढ़िया परफॉरमेंस मिले तो आपके लिए यहां हम कुछ ऑप्शन बता रहे हैं जोकि आपके डेली यूज़ के लिए काफी अच्छे साबित हो सकते हैं…
125cc बाइक सेगमेंट में Super Splendor सबसे सिंपल लुक में आती है। बाइक में BS6, 125cc का Fi इंजन दिया है 10.7 bhp की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ब्रेकिंग के लिए इसमें ड्रम और डिस्क ब्रेक का ऑप्शन मिलता है। इसका ग्राउंड क्लेरेंस 180 mm है। कीमत की बात करें तो Super Splendor में दो वेरिएंट मिलते हैं, इसके ड्रम ब्रेक वर्जन की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 80,848 रुपये है जबकि डिस्क ब्रेक वर्जन वर्जन की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 84,748 रुपये है। इस बाइक को राइड करते समय आत्मविश्वास की कमी रहती है।

होंडा शाइन 125 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। यह बेहद सिंपल डिजाइन में आती है।इस बाइक में 124cc का 4 स्ट्रोक BS6, SI इंजन लगा है जोकि 7.9kw की पावर और 11 Nm का टॉर्च देता है। यह इंजन FGM-Fi फ्यूल सिस्टम से लैस है। यह बाइक अब 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस बाइक में ड्रम और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। कीमत की बात करें तो Super Splendor में दो वेरिएंट मिलते हैं, इसके ड्रम ब्रेक वर्जन की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 79,800 रुपये है जबकि डिस्क ब्रेक वर्जन वर्जन की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 83,800 रुपये है।

बजाज ऑटो की यह देश की सबसे किफायती और सस्ती 125cc इंजन वाली बाइक है। यह सॉलिड बॉडी में आती है। इसकी सीट फ्लैट है। इस बाइक में सिंगल-सिलेंडर 125cc की क्षमता का एयर-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो कि 10bhp की पावर और 11Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें गोल हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, रबर टैंक पैड, क्रैश गार्ड, फोर्क गैटर और एक बड़ी ग्रैब रेल जैसे फीचर्स के अलावा सिंपल रखने की कोशिश की गई है। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 69,626 रुपये से शुरू होती है।