Fake helmets Visor: आज भी ज्यादातर लोग हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए पहनते हैं। लेकिन बाइक या स्कूटर खरीदने में कोई कंजूसी नहीं बरतते, क्योंकि ऐसे लोगों को हेलमेट की असली वैल्यू पता नहीं होती। लेकिन ये बात भी सभी राइडर्स पर भी लागू नहीं होती .. यूथ की बात करें तो उन्हें एक अच्छा हेलमेट ही पसंद आता है। आज का यूथ महंगी बाइक के साथ ओरिजिनल हेलमेट खरीदना पसंद करते हैं।
अंधा बना सकते हैं ये हेलमेट
चालान से बचने के लिए रोड राइड 300 -350 रुपये में हेलमेट आपको आसानी से मिल जायेंगे..लेकिन ये हेलमेट एक्सीडेंट होने पर आपके सिर को कोई सेफ्टी नहीं दे सकते.. इतना ही नहीं इनमें लगा वाइजर (Visor) भी आपकी आंखों की रोशनी छीन सकता है…नकली वाइजर का एक और बड़ा नुकसान ये भी है कि अगर एक्सीडेंट हुआ तो हल्की क्वालिटी होने की वजह से ये टूट कर आपके चेहरे और आंखों में गुस सकते हैं और नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इसलिए जितना जल्दी हो सके ऐसे हेलमेट से दूरी बना ले.. इनके वाइसर खराब क्वालिटी के होते हैं..और ऐसे ही धूप वाइसर पर पड़ती है वो सीधा आंखों के रेटिना पर पूरा प्रभाव डालती है और UV प्रोटेक्शन न होने पर आंखों को भारी नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है।
सब-स्टैण्डर्ड हेलमेट में लगे वाइजर रात में ज्यादा समस्या पैदा करते हैं…है भीम रोशनी सीधा आपकी आंखों पर पड़ती है। जबकि ओरिजिनल हेलमेट में हाई क्वालिटी का वाइजर लगा होता है जो जल्दी से टूटता नहीं, और ये UV प्रोटेक्शन से भी लैस होते हैं। इतना ही नहीं ये लंबे समय तक चलते है। असली हेलमेट में थर्मल भी हैवी होता हैं जो आपके सिर को एक्स्ट्रा सेफ्टी देता है।
हेलमेट सेफ्टी को स्टीलबर्ड हेलमेट के MD राजीव कपूर ने बताया कि एक सब-स्टैण्डर्ड खराब क्वालिटी का हेलमेट आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। ये हेलमेट सेफ नहीं होते। इनमे लगे वाइजर आंखों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसलिए असली हेलमेट ही पहनें।
यह भी पढ़ें: मारुति डिजायर के लिए खतरा बनेगी होंडा की नई अमेज! पूरी तैयारी के साथ होगी लॉन्च
हमेशा ISI मार्क हेलमेट ही खरीदें
बाजार में एक अच्छा ISI मार्क हेलमेट 1000 रुपये में आसानी से मिल जाता है। ये हेलमेट आपके सिर और आंखों को भी सुरक्षित भी रखेगा। आप स्टीलबर्ड, स्टड्स, वेगा और रॉयल एनफील्ड के हेलमेट चुन सकते हैं।
अगर आपके पास बजट की समस्या नहीं है तो आप 2000-3000 रुपये की कीमत वाला एक प्रीमियम हेलमेट खरीद सकते हैं। ये हेलमेट हिया क्वालिटी मटिरियल और पैडिंग के साथ आते हैं। सिर्फ के साथ ये आपकी स्किन का भी ध्यान रखते हैं।एक असली हेलमेट कई सेफ्टी टेस्ट से होकर गुजरता है।
सड़क दुर्घटना पर लगेगी लगाम
भारत सरकार ने भी देश में नकली हेलमेट बेचने बालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं । देश में सिर्फ ISI रजिस्ट्रेशन वाले हेलमेट को ही बेचने की अनुमति है। रोड साइड और लोकल शॉप्स पर अभी भी बिना BIS / ISI सर्टिफिकेट के ही लोग खराब क्वालिटी के हेलमेट बेच रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 95,000 में WagonR तो 1.10 लाख Swift खरीदने का मौका! यहां मिलेगी बेस्ट डील
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
4 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
6 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
7 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines