हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

अब इस पेट्रोल पंप पर मिलेंगे Mahindra के चार्जिंग स्टेशन, जानें कंपनी की क्या प्लानिंग

अब EV चार्ज करने के लिए अलग से स्टेशन ढूंढना नहीं पड़ेगा. Mahindra और HPCL की नई डील के बाद पेट्रोल पंप ही चार्जिंग हब बनेंगे. जानिए कैसे बदलने वाला है आपका सफर.

विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लगेगा EV चार्जर! Mahindra-HPCL की बड़ी डील. (AI Generated Image)

Charge iN By Mahindra: अब पेट्रोल पंप सिर्फ पेट्रोल-डीजल भरवाने की जगह नहीं रहेंगे, बल्कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए भी अहम पड़ाव बनने जा रहे हैं. Mahindra और Hindustan Petroleum (HPCL) की नई पार्टनरशिप के बाद देशभर के HPCL पेट्रोल पंपों पर EV चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे. यह कदम न सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देगा, बल्कि यूजर्स के लिए सफर को और आसान भी बनाएगा.

क्या है दोनों कंपनियों की प्लानिंग?

Mahindra की Charge_iN पहल और HPCL ने मिलकर देशभर में EV चार्जिंग स्टेशन लगाने का फैसला किया है. इसके तहत HPCL के पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा. इसका मकसद है कि इलेक्ट्रिक वाहन यूजर्स को आसानी से चार्जिंग सुविधा मिल सके.

HPCL का बड़ा नेटवर्क बनेगा ताकत

HPCL देश की बड़ी सरकारी तेल कंपनियों में से एक है, जिसके पास 24,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं. इसके अलावा, कंपनी पहले से ही 5,400 से ज्यादा EV चार्जिंग स्टेशन चला रही है. ऐसे में Mahindra के साथ यह साझेदारी इस नेटवर्क को और मजबूत बनाएगी.

विज्ञापन

EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बढ़ावा

यह समझौता ऐसे समय पर हुआ है जब भारत तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा है. HPCL के बड़े नेटवर्क का फायदा उठाकर देशभर में तेजी से चार्जिंग स्टेशन लगाए जा सकेंगे, जिससे EV यूजर्स को लंबी दूरी तय करने में भी दिक्कत नहीं होगी.

तेज और बेहतर होगी चार्जिंग 

इन नए चार्जिंग स्टेशनों में 180kW के ड्यूल गन चार्जर लगाए जाएंगे. इससे इलेक्ट्रिक कारों को जल्दी और भरोसेमंद तरीके से चार्ज किया जा सकेगा. खासकर चार-पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी.

विज्ञापन

Charge_iN by Mahindra कंपनी के उस बड़े प्लान का हिस्सा है, जिसके तहत वह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देना चाहती है. इसका लक्ष्य सिर्फ गाड़ियां बेचना नहीं, बल्कि एक मजबूत EV इकोसिस्टम तैयार करना है.

ये भी पढ़ें- Tata Harrier EV अब सस्ती! कम कीमत में ज्यादा फीचर्स, आ गया गाड़ी का नया वेरिएंट, जान लें कीमत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola