वीकेंड पर अक्सर लोग घूमने निकल पड़ते हैं और कई बार गाड़ी के टायर पंचर हो जाते हैं। सबसे बड़ी समस्या तब आती है जब लोगो टायर बदलना ही नहीं आता। लेकिन अब में टायर बदलना काफी आसान भी हो गया है। इस समय मार्केट में कई ऐसे टूल्स आ गये हैं जिनकी मदद आप मिनटों में पंचर टायर बदल सकते हैं। दोस्तों अगर आपको इस समस्या से गुजरना पड़ता है तो इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी गाड़ी के पंचर टायर को आसानी से 15 मिनट में बदल सकते हैं। आइये जानते हैं…
यह भी पढ़ें: Mahindra XUV 400 EV Facelift जल्द होगी लॉन्च! सामने आई जानकारी
स्टेप 1: सफर के दौरान अगर आपकी कार का टायर पंचर हो जाए तो सबसे पहले कार की रफ्तार को कम करें और साइड में या किसी खुली जगह पर पार्क करें। इसके बाद रेंच (टूल) की मदद से पंचर हुए टायर के नट्स को ढीला करें। ध्यान रहे कि सभी नट्स को पूरी तरह से न निकालें, वरना गाड़ी का बैलेंस बिगड़ सकता है।
स्टेप 2: व्हील के सभी नट्स ढीलें करने के बाद जैक को सही तरीके से सेट करें। इसके बाद आराम से जैक को सावधानी से उठाएं लेकिन कोई जल्दबाजी न करें और न ही स्पीड से काम करें । टायर्स के सभी नट्स को पूरी तरह से खोलकर, पंचर टायर को सावधानी से बाहर निकालें।
स्टेप 3: अब सही टायर को सावधानी से फिट करें। जब टायर ठीक से लग जाए तब एक-एक नट को फिट करें। ध्यान रहे सभी नट्स को एक दम टाइट कसें। पंचर टायर को रिपेयर करवा लें ताकि बाद में जरूरत पड़ने पर यह टायर काम आ सके।
यदि चलते-चलते आपकी कार पंचर हो जाए तो आप हैंड ब्रेक लगाकर गाड़ी की रफ़्तार धीरे करें, सेफ्टी के लिए आप अपनी कार में ट्यूबलेस टायर्स का इस्तेमाल करें, क्योंकि पंचर होने पर ये टायर गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने नहीं देते। ट्यूबलेस टायर्स से गाड़ी की परफॉरमेंस भी काफी बेहतर होती है। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा अपनी गाड़ी में इन्हीं टायर्स का ही इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें: डेली यूज के लिए ये हैं सबसे सस्ती 125cc इंजन वाली बाइक्स, जानें कीमत और खूबियां
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
17 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines