Air Filter Can Increase Mileage: बाइक की तुलना में स्कूटर की माइलेज कम ही रहती है। कम माइलेज के पीछे कई कारण भी होते हैं…जिसमें तकनीकी कारण से लेकर सर्विस और आपकी खराब राइड क्वालिटी भी जिम्मेदार है। जब स्कूटर का नया होता है तब कुछ महीनों तक उससे बढ़िया माइलेज मिलती है लकिन बाद में माइलेज कमी आने लगती है। लेकिन सिर्फ एक काम करने से स्कूटर की माइलेज में काफी फर्क पड़ सकता है। आइये जानते हैं..
एयर फ़िल्टर बदलो माइलेज बढ़ाओ
हर स्कूटर में एक एयर फ़िल्टर लगा होता है जिसे हर 2500-3000 किलोमीटर पर या तो साफ़ करवाना होता है। और हर 20,000 किलोमीटर पर बदलवाना पड़ता है। लेकिन अक्सर लोग इस छोटे से पार्ट लो नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन शायद आप नहीं जानते कि गंदे या खराब एयरफ़िल्टर से न सिर्फ स्कूटर की परफॉरमेंस खराब होती है बल्कि माइलेज तो बुरी तरह से गिर जाती है।
एक गंदा एयर फिल्टर आपकी स्कूटर के इंजन में हवा की मात्रा को सीमित करता है, जिसकी वजह से इंजन तक हवा ठीक से पहुंच नहीं पाती और फ्यूल की खपत बढ़ जाती है। इतना ही नहीं इंजन को भी काफी नुकसान होने लगता है। ऐसे में यह जरूरी है कि समय पर एयर फ़िल्टर की सफाई जरूर है। जैसे हमारी बॉडी में फेंफडे काम करते हैं, इसलिए फ़िल्टर की रेगुलर जांच होना जरूरी है।
टेस्ट रिपोर्ट
TVS Jupiter 110 जसकी माइलेज 42-43 kmpl के हिसाब से मिल रही थी, लेकिन जब उसके गंदे एयर फ़िल्टर को जब साफ़ किया तो उसकी माइलेज में 2-3 किलोमीटर का फर्क देखने को मिला। अब चूंकि स्कूटर 20,000 किलोमीटर से ज्यादा चल चुका था तो उसके एयरफ़िल्टर लो बदल दिया। स्कूटर की माइलेज को फिर से टेस्ट किया गया तो हमें 48-50kmpl के हिसाब से माइलेज प्राप्त हुई। इस बारे में जब मैकेनिक से बात हुई तो पता चला कि एयर फ़िल्टर बदलने से माइलेज में बड़ा फर्क आता है।
बेहतर माइलेज के लिए क्या करें ?
अगर आप भी चाहते है कि आपका स्कूटर बढ़िया परफॉरमेंस के साथ अच्छी माइलेज भी मिले तो सबसे पहले आपको सर्विस समय पर करवानी होगी। स्कूटर की स्पीड 40-50kmpl के हिसाब से रखें। जरूरत से ज्यादा भारी सामान लेकर ना चलें। इतना ही नहीं टायर्स में हवा एक दम बराबर हो, इस बात का भी ध्यान आपको रखना होगा।
यह भी पढ़ें: Ather के फैमिली स्कूटर को 10 दिन में खरीदें, वरना 6000 रुपये तक बढ़ेंगे दाम
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
9 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
13 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
17 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines