एक अप्रैल से 50 हजार रुपये तक महंगी होंगी कारें, यह है वजह
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक तस्वीर
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: देशभर में एक अप्रैल से कारों की कीमत पर 50 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। दरअसल, एक अप्रैल 2023 से ऑटोमोबाइल कंपनियां केवल BS 6-II उत्सर्जन मानकों के अनुरूप ही गाड़ियां बनाएंगी। जिससे नए उपकरण और सॉफ्टवेयर पर आने वाले खर्च की भरपाई कंपनियां ग्राहकों से ही करेंगे।
ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक नए नियमों के मुताबिक वाहन निर्माता कंपनियों को कार हो या मोटरसाइकिल उनमें ऐसे उपकरण लगाने होंगे जो चलती गाड़ी के उत्सर्जन स्तर की निगरानी कर सकें। यह उपकरण इंजन में भेजे जाने वाले ईंधन की मात्रा और उसके समय पर नजर रखने का काम करते हैं।
अनुमान है कि एंट्री लेवल दोपहिया या कारों पर करीब 10 फीसदी और व्यवसायिक वाहनों पर 5 फीसदी तक कीमतें बढ़ सकती हैं। बता दें केंद्र सरकार ने यूरो 6 उत्सर्जन मानकों को वाहनों के निकलने वाले हानिकारक प्रदूषकों को कम करने के लिए लागू किया है।
अभी पढ़ें – टेक – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: