Cars under 6 lakhs: कार बाजार में सस्ती गाड़ियां काफी पसंद की जाती हैं। अगर ऐसी कारों में लग्जरी फीचर्स और हाई माइलेज भी साथ मिल जाए तो क्या कहने। हम आपके लिए ऐसी ही दो धांसू गाड़ियों की जानकारी लेकर आएं हैं। यह दोनों अट्रैक्टिव लुक कार बाजार में शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर मिलती हैं।
यह है स्पोर्टी लुक कार
लिस्ट में पहली कार है Maruti Suzuki Ignis. यह कार शुरूआती कीमत 5.84 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाती है। इसमें तीन डुअल टोन समेत कुल 9 कलर ऑप्शन आते हैं। इसमें मिलने वाले एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप इसे अलग लुक देते हैं। इस मिड साइज फैमिली कार में 1197 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है।
Maruti Suzuki Ignis
दिया गया है रियर पार्किंग सेंसर
कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग के अलावा एबीएस दिया गया है। एबीएस चारों पहियों को सेंसर से कंट्रोल करता है। कार 81.8 Bhp की और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। Maruti Suzuki Ignis सड़क पर 20.89 kmpl की माइलेज देती है। कार में रियर पार्किंग सेंसर जैस एडवांस फीचर मिलता है। फिलहाल इसके चार ट्रिम आफर किए जाते हैं।
Nissan Magnite
लिस्ट में दूसरी कार है Nissan Magnite . यह कार शुरूआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। इस यह 5 सीटर कार बाजार में कुल 8 कलर ऑप्शन में मिलती है। कार में 1-लीटर पेट्रोल इंजन है।
Nissan Magnite
मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
इसमें टर्बो इंजन भी ऑफर किया जाता है। कार 72 PS की पावर देती है। फिलहाल इसके पांच ट्रिम बाजार में उपलब्घ हैं। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। Nissan Magnite में 19 की माइलेज मिलने का दावा किया जाता है। कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग और एबीएस दिया गया है। कार में 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। इसे ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में 4 रेटिंग प्राप्त है।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines