---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

6 लाख में मिल रहीं यह दो गाड़ियां, 20 की माइलेज और शानदार फीचर्स

Cars under 6 lakhs: कार बाजार में सस्ती गाड़ियां काफी पसंद की जाती हैं। अगर ऐसी कारों में लग्जरी फीचर्स और हाई माइलेज भी साथ मिल जाए तो क्या कहने। हम आपके लिए ऐसी ही दो धांसू गाड़ियों की जानकारी लेकर आएं हैं। यह दोनों अट्रैक्टिव लुक कार बाजार में शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये […]

---विज्ञापन---

Cars under 6 lakhs: कार बाजार में सस्ती गाड़ियां काफी पसंद की जाती हैं। अगर ऐसी कारों में लग्जरी फीचर्स और हाई माइलेज भी साथ मिल जाए तो क्या कहने। हम आपके लिए ऐसी ही दो धांसू गाड़ियों की जानकारी लेकर आएं हैं। यह दोनों अट्रैक्टिव लुक कार बाजार में शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर मिलती हैं।

यह है स्पोर्टी लुक कार

लिस्ट में पहली कार है Maruti Suzuki Ignis. यह कार शुरूआती कीमत 5.84 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाती है। इसमें तीन डुअल टोन समेत कुल 9 कलर ऑप्शन आते हैं।  इसमें मिलने वाले एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप इसे अलग लुक देते हैं। इस मिड साइज फैमिली कार में 1197 cc का  पेट्रोल इंजन मिलता है।

---विज्ञापन---
Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis

दिया गया है रियर पार्किंग सेंसर

कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग के अलावा एबीएस दिया गया है। एबीएस चारों पहियों को सेंसर से कंट्रोल करता है। कार 81.8 Bhp की और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। Maruti Suzuki Ignis सड़क पर 20.89 kmpl की माइलेज देती है। कार में रियर पार्किंग सेंसर जैस एडवांस फीचर मिलता है। फिलहाल इसके चार ट्रिम आफर किए जाते हैं।

Nissan Magnite

लिस्ट में दूसरी कार है Nissan Magnite . यह कार शुरूआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। इस यह 5 सीटर कार बाजार में कुल 8 कलर ऑप्शन में मिलती है। कार में 1-लीटर पेट्रोल इंजन है।

---विज्ञापन---
Nissan Magnite

Nissan Magnite

मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

इसमें टर्बो इंजन भी ऑफर किया जाता है। कार 72 PS की पावर देती है। फिलहाल इसके पांच ट्रिम बाजार में उपलब्घ हैं। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। Nissan Magnite में  19 की माइलेज मिलने का दावा किया जाता है। कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग और एबीएस दिया गया है। कार में 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। इसे ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में 4 रेटिंग प्राप्त है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 10, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola