5 लाख कीमत, उस पर भी डिस्काउंट, कौड़ियों के भाव घर ले जाएं 33 की माइलेज देने वाली यह कार 

Cars under 5 lakhs details in hindi: इन बजट गाड़ियों में मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इनमें सीएनजी और पेट्रोल दोनों ऑप्शन अवेलेबल हैं।

cars under 5 lakhs Maruti Alto K10 price 4.59 lakhs year end discount 54000 Renault Kwid price Maruti Eeco  Hyundai Grand i10 Nios cng

file photo, photo credit car explainer

Cars under 5 lakhs details in hindi: किफायती कीमत पर हाई माइलेज कार खरीदना हर किसी का सपना होता है। इंडियन कार बाजार में ऐसी ही कुछ एंट्री लेवल गाड़ियां है, जो 5 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस तक मिलती हैं। खास बात यह है कि year end पर कार निर्माता कंपनियां अपनी इन स्मार्ट कारों पर बंपर छूट ऑफर कर रही है।

विज्ञापन

Maruti Alto K10

कंपनी अपनी इस कार में सीएनजी पर 33.85 kg/km की माइलेज निकलने का दावा करती है। Maruti Alto K10 शुरुआती कीमत 4.59 लाख एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जा रही है। खास बात यह है कि 31 दिसंबर 2023 तक यह कार बुक करने पर 54000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स है। कार में कुल सात वेरिएंट आते हैं। मारुति की इस कार में दमदार 1.0 लीटर का थ्री सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 66 bhp की पावर और 89 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन में आती है। यह मारुति की सबसे पॉपुलर कार में से एक है।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें cars under 5 lakhs 

https://www.youtube.com/watch?v=c3o0kAFBPO8

विज्ञापन

Renault Kwid

कार में LED DRLs और स्मार्ट लुक फ्रंट ग्रिल दी गई है, जो इसे बोल्ड लुक देती है। कार में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें 0.8 लीटर इंजन का भी ऑप्शन है। यह इंजन थ्री सिलेंडर के साथ आता है, जिससे सिटी में हाई परफॉमेंस मिलती है। कार सड़क पर मैक्सिमम 67 bhp की पावर और 91Nm का टॉर्क देती है। Renault Kwid का बेस मॉडल 5.38 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट और मिरर माउंटेड इंडिकेटर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। 31 दिसंबर 2023 (Year end) तक इस कार को लेने पर कंपनी 50000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। अक्सर लोग कार की बिल्ड क्वालिटी को लेकर शिकायत करते हैं।

किफायती कीमत पर मिलने वाली इन गाड़ियों को भी करें चेकआउट

Maruti Suzuki S-Presso शुरुआती कीमत 4.27 लाख रुपये एक्स शोरूम पर मिल रही है। इस कार पर 31 दिसंबर 2023 तक 55000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन

Maruti Eeco का बेस मॉडल 6.09 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इस पर कंपनी 29000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

Hyundai Grand i10 Nios शुरुआती कीमत 5.84 हजार रुपये में बाजार में मिलती है। इस कार पर कंपनी Year end में 48000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ